फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Positive Migrant Worker Found In Kabir nagar

फिरोजाबादः कबीर नगर में एक और प्रवासी मजदूर मिला कोरोना संक्रमित

Sun, 07 Jun 2020 05:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Jun 2020 05:43 PM IST
सार

316 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
Corona Virus Positive Migrant Worker Found In Kabir nagar
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुहागनगरी में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो गया है। एक और प्रवासी मजदूर संक्रमित मिला है। प्रवासी मजदूर ने इटावा में कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इटावा ने फिरोजाबाद को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मरीज के परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 316 हो गया है। 
विज्ञापन


कबीन नगर मैन गली निवासी 26 वर्षीय युवक पंजाब के जालंधर में चूड़ी का कार्य करता है। विगत 18 मई को वह जालंधर से ट्रेन से फिरोजाबाद आया था। लौटने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर युवक जांच कराने पहुंचा था। हालांकि चिकित्सकों ने स्वस्थ बताकर होम क्वारंटीन रहने को कहा। इसके बाद वह विगत तीन जून को किडनी की दवा लेने इटावा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल में एक करोड़ कमाने वाली शिक्षिका 'अनामिका' के नाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

यहां चिकित्सक ने कोरोना जांच की सलाह दी। इस पर इटावा में ही चार जून को युवक ने कोरोना की जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव निकला। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 316 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed