फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल में एक करोड़ कमाने वाली शिक्षिका 'अनामिका' के नाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 07 Jun 2020 02:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज/फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज/फर्रुखाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Agra News: anamika shukla teacher case latest updates
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
एक साथ 25 कस्तूरबा विद्यालयों में नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका अनामिका शुक्ला का नाम एक ही है, लेकिन फसाने कई हैं। अनामिका के नाम से नौकरी करने वाली शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद कई राज उजागर हुए हैं। आरोपी शिक्षिका ने पूछताछ में कासगंज पुलिस को जो अपना नाम-पता बताया, उसे लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 



 
Agra News: anamika shukla teacher case latest updates
बीएसए कार्यालय में आरोपी शिक्षिका से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में गिरफ्तार हुई शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के सामने फर्जी ढंग से नौकरी करने की बात स्वीकार की। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिक्षिका ने वर्ष 2018 में कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई थी। 
Agra News: anamika shukla teacher case latest updates
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षिका ने अपना नाम प्रिया (26) पुत्री महीपाल निवासी लखनपुर, कायमगंज, फर्रुखाबाद बताया। जबकि विभागीय रिकार्ड के मुताबिक अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र शुक्ला निवासी लखनपुर जिला फर्रुखाबाद कस्तूरबा विद्यालय में पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका के रूप में तैनात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News: anamika shukla teacher case latest updates
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका की गिरफ्तारी की खबर जब प्रदेश में सुर्खियां बनी तो फर्रुखाबाद से उसके नाम को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। कायमगंज क्षेत्र के गांव रजपालपुर के प्रधान अनिल गंगवार के अनुसार कासगंज में गिरफ्तार शिक्षिका प्रिया नहीं, बल्कि उनके गांव की सुप्रिया है। कुछ ग्रामीणों ने फोटो देखकर उसे पहचाना है। 
विज्ञापन
Agra News: anamika shukla teacher case latest updates
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : ANI
प्रधान अनिल गंगवार ने उसके पिता महीपाल को फोन भी किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों के मुताबिक कायमगंज के एक बेसिक स्कूल के शिक्षक ने सुप्रिया की नौकरी मैनपुरी में कुछ वर्ष पहले लगवाई थी। उधर, आरोपी शिक्षिका के बताए गए पते लखनपुर के प्रधान बबलू पाल ने बताया कि प्रिया नाम की युवती या महीपाल नाम का व्यक्ति उनके गांव में नहीं रहता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed