फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus 13 Positive Case Found Todat Total 756 Patients

आगरा में कोरोना के 13 और मामले, अब तक 756 संक्रमित, 326 मरीज हो चुके हैं ठीक

Mon, 11 May 2020 09:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 May 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus 13 Positive Case Found Todat Total 756 Patients
औरैया में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार को आई रिपोर्ट में 13 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 756 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 326 मरीज ठीक हो गए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि जिले में 401 सक्रिय मामले हैं। 44 हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील हैं।
विज्ञापन


आगरा में 25 वीं मौत

एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में भर्ती ताजगंज निवासी कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। उन्हें सांस की बीमारी थी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में कोरोना संक्रमित मृतक संख्या 25 हो गई है।
विज्ञापन

12 कैदियों के सैंपल दोबारा जांच को भेजे

सेंट्रल जेल के संक्रमित कैदी की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो जाने के बाद 12 और कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनकी रिपोर्ट आते ही जेल में हड़कंप मच गया। हालांकि इन्हें प्रशासन ने कोरोना मरीजों की सूची में अभी शामिल नहीं किया है। इनके सैंपल को पुन: जांच के लिए कुष्ठ रोग निवारण संस्थान (जालमा) की लैब में भेजा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जालमा की रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि होगी कि कैदी संक्रमित हैं या नहीं। दरअसल, झांसी के सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल से कैदियों और कर्मचारियों के कुल मिलाकर 24 सैंपल लिए गए थे। इनमें से पहले 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद अब 12 और की पॉजिटिव आई। डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन फिर से जांच कराई जा रही है।

दो डॉक्टरों सहित 10 और मरीजों ने दी कोरोना को मात

दो चिकित्सकों समेत 10 और मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इनको एसएन मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी तक 326 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसमें से 104 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर गए हैं।

एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, डॉ. एसपी पांडे को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा राकेश गुरनानी, विपिन कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, संजय जैन, अशोक अग्रवाल, चारुल वार्ष्णेय, फैज समी और प्रशांत माहेश्वरी भी ठीक हो गए हैं। इनको चिकित्सकों ने ताली बजाकर 108 एंबुलेंस से घर भेज दिया है।

कोविड अस्पताल के नोडल प्रभारी डॉ. प्रशांत प्रकाश ने बताया कि सभी को हेल्दी डायट और जरूरत पर कुछ दवाएं दी गईं। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि ठीक हो चुके मरीजों को 14 दिन घरों में क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed