फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Money In Park Of Awas Vikas People Called Police

कोरोना का ऐसा खौफ, पार्क में पड़े 100, 50 और 10 के नोट नहीं उठाए, पुलिस ने लगा दी आग

Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Money In Park Of Awas Vikas People Called Police
पार्क में पड़े रुपए - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आवास विकास सेक्टर आठ के पार्क में शुक्रवार सुबह 100, 50 और 10-10 के नोट पड़े देखे फिर भी लोगों ने उठाए नहीं, बल्कि इनसे दूर हो गए। सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और कहने लगे कि इन्हें किसी ने साजिश के तहत संक्रमण फैलाने के लिए यहां फेंका है। नोट थोड़े से कुतरे हुए थे। पुलिस ने ग्लब्स पहनकर इन्हें उठाया, लेकिन बाद में लोगों की बातों में आकर इनमें आग लगा दी।
विज्ञापन


एक युवक ने पार्क में सुबह नौ बजे ये नोट पड़े देखे। एक युवक ने दूसरे से कहा, दूसरे ने तीसरे से और बात फैल गई। लोग जमा हो गए। एक-एक कर सबने कहा कि नोट उसके नहीं हैं। इसके बाद कुछ युवक नजदीक गए। उन्होंने बताया कि नोट कुतरे हुए हैं। अब इसी पर चर्चा शुरू हो गई कि इसका क्या मतलब है?
विज्ञापन


युवक बोले कि ये चूहे के कुतरे हुए लग रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि यदि चूहे के कुतरे होते तो कोई क्यों फेंकता। जरूर किसी ने साजिश के तहत इन्हें दांतों से कुतरकर फेंका है। यह संक्रमण फैलाने की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि जगह-जगह नोट पड़े मिलें? इससे पहले एटा में मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टहलने निकले युवक ने दी सूचना

नोट सबसे पहले एक युवक को नजर आए। वह पास में ही रहता है। टहलने के लिए निकला था। उसने कॉलोनी के लोगों को बताया तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई।

लोग बोले जलाओ, पुलिस ने मान लिया

सिपाही ने ग्लब्स पहनकर नोटों को एकत्र किया। नोटों की संख्या आठ-दस ही थी। कुल 590 रुपये थे। पुलिसवालों से लोग बोले कि इन्हें लेकर मत जाओ, खतरा है, यहीं जला दो। इस पर पुलिस ने उनकी बात मान ली और नोटों को जला दिया।

फतेहाबाद में भी मिले नोट, पुलिस ने कब्जे में लिए

शमसाबाद मार्ग पर सती मंदिर के पास सड़क के किनारे 10-10 रुपये के पांच नोट पड़े मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना थाना फतेहाबाद पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना फतेहाबाद के प्रभारी प्रवेश कुमार ने पहुंचकर नोटों को कब्जे में ले लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed