फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Mathura Now Total 57 Patients Positive

मथुरा में छह लोग कोरोना पॉजिटिव, 57 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, अब तक छह की मौत

Wed, 20 May 2020 10:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 May 2020 10:13 AM IST
सार

  • अब तक छह संक्रमित मरीजों की मौत
  • 57 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Mathura Now Total 57 Patients Positive
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह क्षेत्र में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी छह लोग पिछले दिनों वृंदावन के कृष्ण कुटीर में क्वारंटीन किए गए थे। एक साथ छह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। वहीं छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


14 मई को गोकुल निवासी वृद्ध को तबियत बिगड़ने पर फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद 16 मई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दो दिन पूर्व उन्हें छाता के केडी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 एल-2 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार गोकुल के श्मशान घाट पर कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के 4 लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुराः कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची, प्रशासन ने सील किया एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर शहर में कठौती कुंआ निवासी वृद्धा कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। दो दिन पहले उन्हें खांसी-जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वृद्धा को वृंदावन के कोविड-19 अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है। शहर के नए इलाके में कोरोना का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इधर, भरतपुर क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बच्चे की आगरा की लैब से दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

पिता की तीमारदारी में रहा व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव
शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र के घीयामंडी निवासी एक वृद्ध की तबियत खराब होने के बाद उन्हें फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनके बेटे भी पिता की देखरेख में रहे थे। दोनों की कोविड जांच कराई गई। सोमवार रात पिता की मौत के बाद मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तभी उनके पुत्र की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। जबकि उनके पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की आरआर टीम मौके पर पहुंची और मृतक के बेटे को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed