फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus One More Covid Patient Died In Mathura

मथुराः कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची, प्रशासन ने सील किया एरिया

Tue, 19 May 2020 04:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 19 May 2020 04:07 PM IST
सार

  • पॉजिटिव की संख्या 51 हुई
  • छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत

विज्ञापन
Corona Virus One More Covid Patient Died In Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

तीन दिन पूर्व मिले कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की बीती रात केडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इधर कठौती कुंआ क्षेत्र में वृद्धा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। आनन-फानन में विभाग की टीम ने वृद्धा को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उनके परिवार को क्वारंटीन किया है। वहीं मंगलवार की सुबह वृद्ध का गोकुल के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
14 मई को गोकुल निवासी वृद्ध को तबियत बिगड़ने पर फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद 16 मई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दो दिन पूर्व उन्हें छाता के केडी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 एल-2 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार गोकुल के श्मशान घाट पर कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के 4 लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राहत: चार दिनों में बदल गई आगरा की कहानी, अब हर घंटे ठीक हो रहे दो कोरोना मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर शहर में कठौती कुंआ निवासी वृद्धा कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। दो दिन पहले उन्हें खांसी-जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वृद्धा को वृंदावन के कोविड-19 अस्पताल रेफर किया गया है।
 

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है। शहर के नए इलाके में कोरोना का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इधर, भरतपुर क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बच्चे की आगरा की लैब से दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

चेयरमैन हुए होम क्वारंटीन
गोकुल में कोरोना से वृद्ध की मौत के बाद उनके परिवार के संपर्क में आए चेयरमैन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बताया जाता है कि मंगलवार को चेयरमैन संजय दीक्षित कोरोना पॉजिटिव के हॉटस्पॉट स्थित आवास तक गए थे।

नगरवासियों के आरोपों व अफवाहों को देखते हुए नगर पंचायत के चेयरमैन संजय दीक्षित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिसोदिया व एसडीएम महावन जग प्रवेश से अनुमति लेकर होम क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed