{"_id":"5efb46f28ebc3e431836d4f9","slug":"corona-virus-live-update-mainpuri-of-30-june-two-positive-case-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः छपट्टी में महिला कोरोना पॉजिटिव, दो मरीज मिलने से 254 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः छपट्टी में महिला कोरोना पॉजिटिव, दो मरीज मिलने से 254 हुई संक्रमितों की संख्या
Wed, 01 Jul 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:03 AM IST
सार
- 58 लोगों को वर्तमान में उपचार दिया जा रहा
- अब तक 188 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके
विज्ञापन
दीवानी में वादकारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को शहर के मोहल्ला छपट्टी में महिला कोरोना संक्रमित निकली। वहीं एक अन्य स्थान से युवक भी पॉजिटिव निकला। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 254 पहुंच गई है। जिले में अब तक 188 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। 58 लोगों को वर्तमान में उपचार दिया जा रहा है। सात लोगों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को कुल 264 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें छपट्टी निवासी महिला सहित दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। महिला पूर्व में मोहल्ले में संक्रमित मिले एक दंपती के संपर्क में आई थी।
यूपीः जुलाई में शुरू होगा विश्वविद्यालय का नया सत्र, प्रवेश लेने वाले छात्र जानें नए नियम
विज्ञापन
महिला के संक्रमित मिलने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची और महिला को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा। डॉक्टर अनिल यादव, रविंद्र सिंह गौर, डॉ. एसएन सिंह की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए। लोगों की स्क्रीनिंग की और महिला के संपर्क में आने वाले परिजनों को क्वारंटीन हाउस भोगांव जांच के लिए भेजा गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोरोना वायरस के लक्षण दिखें तो वह तत्काल अपनी जांच कराए। लोगों से घर में रहने, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है।
संक्रमित कर्मचारी मिलने के बाद दीवानी में बढ़ी सतर्कता
मैनपुरी दीवानी न्यायालय में एक महिला न्यायिक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को अदालतें खुलने पर दीवानी के मुख्य द्वार पर स्क्रीनिंग की गई। पुलिस ने चेकिंग करने के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया। दीवानी की एक महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिली है।
मंगलवार को सुबह से ही दीवानी परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई। यहां आने वाले वादकारियों, न्यायिक कर्मचारियों सहित वकीलों की स्क्रीनिंग कराई गई। मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वादकारियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया। बुखार के लक्षण मिलने पर वादकारियों को गेट से ही लौटा दिया गया।
अदालतों के बाहर भी वादकारियों, वकीलों की स्क्रीनिंग कराई गई। बताते चलें पूर्व में भी एक न्यायिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुका है। दीवानी के दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दीवानी परिसर में सतर्कता बढ़ाने के आदेश जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने दिए हैं। बिना स्क्रीनिंग और चेकिंग के दीवानी में किसी के प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।