फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update In Mathura 12 Positive Case Found

मथुराः कोरोना वायरस के 12 नए मरीज मिले, साढ़े तीन सौ के पार पहुंचा आंकड़ा

Wed, 01 Jul 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Jul 2020 12:02 AM IST
सार

पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 354 हो गई 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update In Mathura 12 Positive Case Found
कोरोना ड्यूटी को जाते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट में जनपद में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं। इनमें 11 केस सरकारी लैब के हैं, जबकि एक निजी लैब का है। निजी लैब के संक्रमित तो संक्रमितों की सूची में नहीं जोड़ा गया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 354 हो गई है।
विज्ञापन


मथुरा के सरस्वती कुंड निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वृंदावन के पानीघाट निवासी एक महिला, नंदनी मंदिर के समीप निवासी व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। फरह में स्वास्थ्य कर्मचारी सहित दो की पुष्टि हुई है। हाथरस निवासी एक व्यक्ति की भी मथुरा में कोरोना की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


सैफई में हुई आगरा के एक मरीज की मौत, कोरोना वायरस के आठ नए केस मिले, 1227 हुई संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मीनगर में आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित मिली है। गढ़ी नागर में भी दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ धौली प्याऊ निवासी एक युवक और आगरा निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि शाम आई रिपोर्ट में हुई है। इसके साथ एक व्यक्ति की निजी लैब से भी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। इसे संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है।
 

सौंख में तीन हॉटस्पॉट क्षेत्र मुक्त
सौंख कस्बा में अग्रसेन मार्ग, सहजुआ थोक, मुख्य बाजार हॉटस्पॉट क्षेत्रों को एसडीएम राहुल यादव केे आदेश पर नगर पंचायत प्रशासन ने मुक्त कर दिया। वहीं दोे अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्र बने रहेंगे।

एसडीएम यादव ने बताया कि कस्बा के दो किशोर कोरोना की जंग को जीतकर स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैैं। बाजार रोस्टर प्रणाली के तहत ही खुलेगा। चेयमैन भरत सिंह कुंतल ने बताया कि कस्बा में कोरोना जैसी महामारी को मात देकर घर लौटे दो किशोरों का नगर पंचायत ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed