फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update 50th Death And 10 New Case Found Today

आगराः 50वीं मौत के साथ 10 नए संक्रमित मिले, 967 पर पहुंचा आंकड़ा

Sun, 07 Jun 2020 10:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Jun 2020 10:09 PM IST
सार

पांच मरीज ठीक होकर घर भेजे गए, 818 मरीज अब तक हुए ठीक

विज्ञापन
Corona Virus Live Update 50th Death And 10 New Case Found Today
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कोरोना वायरस से आगरा में रविवार को एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। डीएम पीएन सिंह ने बताया 64 वर्षीय मरीज गंभीर एनीमिया और एन्सेफैलोपैथी की समस्या से पीड़ित था।
विज्ञापन


वहीं जनपद में दस नए संक्रमित मिलने से अब मरीजों का आंकड़ा 967 हो गया है। आज पांच नए मरीज भी ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में अब तक 818 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब शहर में एक्टिव केस 99 हैं।
विज्ञापन


अनलॉक-वनः नहीं खुलेंगे ताजमहल और मंदिर-मस्जिद, 372 साल बाद हुआ ऐसा, डीएम ने दिए निर्देश 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती निकली पॉजिटिव, 12 लोग होम क्वारंटीन
सैफई पीजीआई में भर्ती कराई गई जैतपुर क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इससे गांव में हड़कंप मच गया। खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंचीं। महिला के परिवार, संपर्क में आए रिश्तेदार आदि 12 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन करा दिया गया है। बस्ती भी सील कर दी गई है। 
 

सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले महिला इलाज के लिए सैफई पीजीआई गई थी। प्रसव पीड़ा होने पर 5 जून को भर्ती कराई गई थी। जिसकी कोरोना जांच पॉजिटिव मिली है। किसी भी परिजन में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे है। सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कराया गया है। संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

24 घंटे सील रहेगी जैतपुर सीएचसी, नर्स होम क्वारंटीन
 बाह। 5 जून को प्रसव पीडा होने पर गर्भवती को इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। महिला का चेकअप करने वाली स्टॉफ नर्स करीब आधे घंटे उसके संपर्क में रही थी। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

आनन फानन में जैतपुर सीएचसी को सील कर दिया गया।  अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सीएचसी को सैनिटाइज कराया जा रहा है। अब मंगलवार को खोला जाएगा। चेकअप करने वाली स्टाफ नर्स को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कराया गया है। इस दौरान प्रसव के लिए गर्भवती और इमरजेंसी मरीजों को इलाज के लिए बाह सीएचसी ले जाने के निर्देश एंबुलेंस चालकों को दिए गए हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed