फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update 22 Positive Found Today Total 455 Case In Agra

आगरा में बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, 22 नए मरीज मिले, 455 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

Thu, 30 Apr 2020 06:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Apr 2020 06:58 PM IST
सार

लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते जिले में अब 32 हॉटस्पॉट हो गए हैं

विज्ञापन
Corona Virus Live Update 22 Positive Found Today Total 455 Case In Agra
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को संक्रमितों की संख्या 455 पर पहुंच गई। सुबह आई जांच रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित मिले हैं। तीन दिनों में पचास से अधिक नए मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि जनपद में अब 353 एक्टिव संक्रमित केस हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को 29 नए संक्रमित पाए गए थे। रिपोर्ट में दो रसोइयों और एक होमागार्ड के बाद दो सिपाही और संक्रमित मिले,  इनमें से एक सिकंदरा थाना का सिपाही है। दूसरा छत्ता क्षेत्र में (पुलिस रिस्पांस वेहिकल) पीआरवी में तैनात है। उधर पुलिस लाइन को भी अब हॉटस्पॉट बना दिया गया है। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते जिले में अब 32 हॉटस्पॉट हो गए हैं। इनकी सूची बुधवार शाम को जारी की गई। इनमें 31वें नंबर पर पुलिस लाइन है। यहां के दो रसोइए पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं हॉटस्पॉट
1. मंटोला/ढोलीखार
2. वजीरपुरा/गांधीनगर
3. ताजगंज गढ़हिया
4. कमला नगर
5. खंदारी क्षेत्र
6. एसएन मेडिकल कॉलेज/ फव्वारा हॉस्पिटल रोड//चित्रा टॉकीज रोड, खटीक पाड़ा।
7. आवास विकास वेस्ट
8.जगदीशपुरा लोहामंडी, घटिया
9. छत्ता क्षेत्र, धूलियागंज फ्रीगंज, जीवनी मंडी
10. फतेहपुर सीकरी
11. ट्रांसयमुना कॉलोनी, रामबाग, सीतानगर
12. यमुना ब्रिज
13. विभव नगर
14. शाहंगज-02, रसूलपुर
15. एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छउआ नगला
16. आजम पाड़ा, रामनगर
17. बाह अर्बन
18. भगवान टाकीज
19. तोपखाना/राजा मंडी
20. मोतीकुंज/मदिया कटरा
21. दादू खेरा/फतेहपुर सीकरी
22. छीपीटोला
23. नगला कली/देवरी रोड
24. मारुति एस्टेट चौराहा
25. पथवारी/छत्ता
26. मूलचंद हॉस्पिटल/अछनेरा
27. दयालबाग
28. गांव रजरई/बरौली अहीर
29. मंडी सईद खां
30 गांव ककुआ ब्लाक सैंया
31. पुलिस लाइन
32. कोलियाई, कोठी मीनाबाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed