{"_id":"5ef41fd90a5f31166b650037","slug":"corona-virus-live-update-11-new-positive-case-total-283-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित 11 नए मिले, नमकीन व्यापारी की पत्नी-बेटा और दो बस चालक भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित 11 नए मिले, नमकीन व्यापारी की पत्नी-बेटा और दो बस चालक भी पॉजिटिव
Thu, 25 Jun 2020 09:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:24 AM IST
सार
सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में बुधवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो बस चालकों के अलावा एक परिवार के तीन लोग शामिल हैं। साथ ही कोरोना से जान गंवाने वाले शहर के नामचीन नमकीन व्यापारी की पत्नी और बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 283 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बस व आटो चालकों के रैंडम सैंपल लिए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में मांट के भदनवारा निवासी 25 वर्षीय बस चालक, धौलीप्याऊ निवासी 26 साल के बस चालक संक्रमित मिले हैं। धौली प्याऊ के नारायणपुरी निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, सौंख से 62 वर्षीय वृद्ध, राधापुरम कॉलोनी से 54 वर्षीय व्यक्ति और लाल दरवाजा इलाके से 34 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
कृष्णा नगर से एक ही परिवार की 58 व 50 वर्षीय महिलाओं के साथ एक युवक भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा शहर के नमकीन विक्रेता की कोरोना से हुई मौत के बाद अब उनकी पत्नी और पुत्र भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों की रिपोर्ट निजी लैब से आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को अभी अपनी सूची में शामिल नहीं किया है। इस परिवार के पांच अन्य सदस्यों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया है। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया है।

कंपू घाट क्षेत्र किया गया सील
शहर के कंपू घाट क्षेत्र निवासी एक युवक और उसके परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 12 लोगों के सैंपल लिए हैं।
परिवार में पहले मिले कोरोना संक्रमित युवक की आगरा में हालत बिगड़ने के बाद उसके लखनऊ रेफर किया है। उनके घर के आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया है।