{"_id":"5ea06f228ebc3e90a8331ff1","slug":"corona-virus-kasganj-news-agr438922010","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मिले नेपाली युवक से जुड़े लोगों के सैंपल भेजे गए प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मिले नेपाली युवक से जुड़े लोगों के सैंपल भेजे गए प्रयोगशाला
विज्ञापन
कासगंज के नगला बैनी में नेपाली संक्रमित युवक के रहने वाले मकान को सेनिटाइज करते फायरबिग्रेड कर्?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। बदायूं में संक्रमित मिले कासगंज से गए नेपाली युवक से जुड़े सभी लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा गांव-गांव निगरानी तेज की गई है। राहत भरी खबर यह है कि गांव शेरपुर के संदिग्ध सहित 35 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में पुलिस ने शेरपुर की सीमाओं को खोल दिया है लेकिन निगरानी बरकरार है।
13 अप्रैल को कासगंज से नेपाल जाने की कोशिश में 8 युवक बदायूं में क्वारंटीन कराए गए थे। इनमें से 1 युवक कोरोना पॉजिटिव है। इस पर बदायूं प्रशासन के साथ साथ कासगंज प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। इस युवक से जुड़े 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
वहीं अमांपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर से तीन दिन पहले इलाज के लिए अलीगढ़ भेजे गए संदिग्ध की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। संदिग्ध को लेकर गांव को सील किया गया था, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने पर पुलिस ने गांव की सीमाएं खोल दी हैं। बुधवार को इस संदिग्ध के अलावा 34 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
सैनिटाइज कराया पूरा गांव
नेपाल का युवक जो संक्रमित पाया गया है वह कासगंज के गांव नगला बैनी में किराए पर रह रहा था। गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग की टीमें संयुक्त रूप से बुधवार को गांव सैनिटाइज करती रहीं।
सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं
- बुधवार को संदिग्ध सहित 35 लोगों की रिपोर्ट आई हैं। सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए नेपाली लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।