{"_id":"5f829a928ebc3e9bb2207086","slug":"corona-virus-infection-reduces-in-rural-areas-of-agra-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या घटी
Sun, 11 Oct 2020 11:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:10 AM IST
सार
पिछले 10 दिनों में 20-25 मरीजों से घटकर 4-5 ही रह गई संख्या, 15 ब्लॉकों में कंटेनमेंट जोन भी 200 से घटकर अब 20 रह गए
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ग्रामीण क्षेत्रों के संक्रमित मरीजों में 75% तक कमी आई है। दस दिन पहले तक जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 25 नए मरीज रोज मिल रहे थे अब इनकी संख्या घटकर 4-5 रह गई है।
जिले के 15 ब्लॉक में एक हजार से अधिक संक्रमित उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। इस कारण कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से घटी है। यहां अक्तूबर से पहले 200 से अधिक कंटेनमेंट जोन बने थे जो अब सिर्फ 20-25 रह गए हैं। इन कंटेनमेंट जोन में भी एक-दो ही मरीज हैं।
ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: 131वीं मौत...65 नए मरीज भी मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6300 पार
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 75 प्रतिशत केस कम हुए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर तेज होने से पिछले 10 दिनों में मरीजों की संख्या घटने से कंटेनमेंट जोन बंद किए हैं। जिले में प्रति 100 मरीजों में 89 मरीज ठीक हो रहे हैं।

पुराने मरीजों में भी अब रोज 4-5 ही पॉजिटिव मिल रहे
पुरानी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में भी संक्रमण के मामलों में कमी आई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के जैसी स्थिति ही अब नॉन कोविड अस्पतालों में है। अस्पतालों में पुरानी बीमारियों के उपचार के लिए आने वाले मरीजों की जांच में पहले हर रोज 20 से 25 संक्रमित मिल रहे थे, अब 4 से 5 ही पॉजिटिव मिल रहे हैं।
स्वयं जांच को आ रहे संक्रमित
अब जो संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं वह स्वयं जांच के लिए पहुंच रहे हैं। साईं के तकिया स्थित सेवा योजन कार्यालय में बने जिला सैंपलिंग सेंटर पर हर दिन 200 से 250 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 30 से 40 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है।