फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Youth Of 21 To 40 Years Infection Also In Children

चिंताजनक: कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 21 से 40 साल के 10890 युवा, बच्चे भी हुए संक्रमित

Thu, 20 May 2021 12:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 May 2021 12:18 PM IST
सार

कुल संक्रमितों में करीब 43.31 फीसदी इनकी हिस्सेदारी है। इनके बाद 41 से 60 साल के 8168 लोग संक्रमित हुए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों में 75 प्रतिशत मरीज 21 से 60 साल के हैं।

विज्ञापन
Corona Virus In Youth Of 21 To 40 Years Infection Also In Children
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में संक्रमण का सबसे ज्यादा कहर युवाओं पर बरपा है। जिले में 21 से 40 साल के 10890 युवा संक्रमित हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में करीब 43.31 फीसदी इनकी हिस्सेदारी है। इनके बाद 41 से 60 साल के 8168 लोग संक्रमित हुए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों में 75 प्रतिशत मरीज 21 से 60 साल के हैं।

विज्ञापन


मंगलवार तक जिले में 25029 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ी संख्या 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की है। जिला प्रशासन ने उम्रवार इनकी सूची जारी की है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अप्रैल में आई दूसरी लहर में युवाओं में अधिक संक्रमण मिलने से इनके अनुपात में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पहले 41 से 60 साल के अधिक लोग संक्रमित हुए थे परंतु 15 अप्रैल से 5 मई तक दूसरी लहर में करीब 4500 से अधिक युवा संक्रमित होने से इनका आंकड़ा 10 हजार से अधिक हो गया।
विज्ञापन


दस दिन से बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण
जिला प्रशासन ने 6 मई से 17 मई तक 1 से 10 वर्ष के बच्चों की रिपोर्ट बनाई है। इन दस दिनों में कुल 1575 मरीज मिले हैं। जिनमें 76 मरीज 18 वर्ष से कम उम्र वाले हैं। 1 से 10 वर्ष के 33 बच्चे संक्रमित हुए हैं। जिनमें 31 शहरी क्षेत्र और 2 बच्चे ग्रामीण क्षेत्र में मिले। शहरी क्षेत्र में बच्चों में संक्रमण दर 40% से अधिक है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 2.64 बच्चे ही पिछले दस दिनों में संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल संक्रमित : 25029
0 से 10 वर्ष : 469      2%
11 से 20 वर्ष : 1575    6%
21 से 40 वर्ष : 10890  43% 
41 से 60 वर्ष : 8168     33%
60 वर्ष से अधिक : 3927   16%

एक दिन में 10664 लोगों की हुई कोरोना जांच, सात पॉजिटिव मिले
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पहली बार जिले में रिकॉर्ड 10664 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई। जिले में पहली बार एक दिन में 10 हजार से अधिक जांचें हुई हैं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि एक दिन में तीन से चार हजार लोगों की जांच हो रही थीं। यह सोचा भी नहीं गया था कि एक दिन में 10 हजार लोगों की जांच हो पाएगी। मंगलवार को करीब 4400 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में की गई एंटीजन जांच की रिपोर्ट राहत देने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3000 हजार लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें से महज सात लोगों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

#LadengeCoronaSe: बहू-बेटे को गंवाने वाले माता-पिता ने की टीकाकरण की अपील, कोरोना से हुई थी दोनों की मृत्यु 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed