{"_id":"609185188ebc3ecd8b23257d","slug":"corona-virus-in-mathura-four-covid-patients-died-and-318-positive-found-at-4-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा कोरोना संक्रमण: चार संक्रमित मरीजों की मौत, 318 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा कोरोना संक्रमण: चार संक्रमित मरीजों की मौत, 318 नए पॉजिटिव मिले
Wed, 05 May 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 May 2021 12:27 AM IST
सार
केएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कस्बा सौंख निवासी 46 वर्षीय महिला की दोपहर मौत हो गई। केडी मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कोसीकलां निवासी कोरोना संक्रमित दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से मथुरा में मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 318 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना से 177 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15556 पहुंच गई है। एक्टिव केस 3500 हैं।
केएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कस्बा सौंख निवासी 46 वर्षीय महिला की दोपहर मौत हो गई। केडी मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कोसीकलां निवासी कोरोना संक्रमित दो युवकों की मौत हो गई। तांगड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक की नोएडा के एक हॉस्पिटल में और रेलवे कॉलोनी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इधर, पिछले दिनों वृंदावन निवासी एक व्यक्ति और आगरा में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इधर, मथुरा के श्रीजी गार्डन, रामधाम कॉलोनी, टेकमैन सिटी, गिर्राज वाटिका, राधापुरम स्टेट, राधावैली, धौलीप्याऊ, नटवर नगर, रामनगर, राधानगर, जयसिंहपुरा, महोली रोड, टाउनशिप, कदब बिहार, बुधबिहार, बैरागपुरा, कच्ची सड़क, राया, फरह, नौहझील, सौंख, गोवर्धन, मांट, राल, बाटी, बरसाना, वृंदावन सहित ग्रामीण अंचलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
बुखार से महिला की मौत, चार की हालत बिगड़ी
कस्बा सुरीर में बुखार सर्दी जुकाम के चलते एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं की तबियत खराब होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरीर में करीब एक सप्ताह से बुखार खांसी-सर्दी-जुकाम के चलते करीब आधा दर्जन महिला पुरुषों की मौत हो चुकी है। इसी के चलते आज एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार महिलाओं को परिजनों ने मथुरा अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीमारी को देखते हुए कस्बा सुरीर के लोग परेशान हैं।
शिक्षामित्र मनोज का कोरोना से निधन
ब्लॉक चौमुहां के प्राथमिक विद्यालय तकिया में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत मनोज कुमार (35) पुत्र चेतराम निवासी सहार थाना बरसाना का सोमवार को केडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। शिक्षामित्र मनोज को पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में गोवर्धन में लगाया गया था। चुनाव प्रशिक्षण के लिए वह 16 अप्रैल को बीएसए डिग्री कॉॅलेज गए थे। प्रशिक्षण से आने के बाद से धीरे-धीरे मनोज की तबियत खराब होने लगी। उन्हें बुखार होने लगा। परिवारीजन उन्हें 29 अप्रैल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें कोरोना बताकर केडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मनोज ने सोमवार को दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे पुत्री योग्यता कुमारी (9), पुत्र हर्ष कुमार (8), कौशल (7) और सोनू भारती पत्नी (32) छोड़ गए हैं। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए डीएम को पत्र लिखकर परिजनों को 50 लाख रुपये की शीघ्र आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
दबंगई: कलक्ट्रेट में भाजपा महानगर अध्यक्ष और एडीएम प्रोटोकॉल में विवाद, कहा- नशा उतार दूंगा...