फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Firozabad 16 Positive Case With Policeman Family And HomeGaurd

Corona In Firozabad: 16 कोरोना पॉजिटिव मिले, थाना का होमगार्ड भी निकला संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:10 AM IST
सार

  • जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 766
  • एक्टिव केस बढ़कर हुए 109

विज्ञापन
Corona Virus In Firozabad 16 Positive Case With Policeman Family And HomeGaurd
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने में तैनात एक होमगार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं शिकोहाबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी के पुत्र और दो बेटियों सहित 16 और लोग रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 766 और एक्टिव केसों की संख्या 109 हो गई है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ में तैनात एक होमगार्ड की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। एक दिन पूर्व ही होमगार्ड की ड्यूटी जिला कारागार पर लगाई गई थी, जहां होमगार्ड ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Etah: आठ बंदियों सहित 20 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड गांव अल्हादपुर का रहने वाला है। रिपोर्ट आने के बाद होमगार्ड को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होमगार्ड के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 

एका में थाने के पास रहने वाला युवक भी संक्रमित मिला है। युवक की एका में ही साइकिल की दुकान है। कैंप लगाकर कराई गई जांच में युवक का सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद युवक को आश्रम पद्घति विद्यालय में भर्ती कराया गया है। इधर, शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी युवती और गांव नगला गुलाल का एक वृद्ध भी संक्रमित मिला है। 

शिकोहाबाद के चौमुखी हनुमानजी के मंदिर पर आयोजित शिविर में शिकोहाबाद थाने में कोरोना पॉजिटिव मिले पुलिसकर्मी की दो पुत्री एवं एक पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। पुलिसकर्मी का परिवार शिकोहाबाद के गांव आमरी में रहता है। वहीं, उनकी पुत्री की सास भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वह शिकोहाबाद के गांव वासुदेवमई की रहने वाली है। 

शिकोहाबाद के मोहल्ला शंभू नगर में 28 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। सुहागनगर सेक्टर तीन में एक युवक भी संक्रमित मिला है। इधर, आर्यनगर संगम होम में दंपती और उनके बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक राजा का ताल स्थित प्रमुख फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। रिपोर्ट आने के बाद तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चांदनपुर में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed