एटा: कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत, 45 नए पॉजिटिव मिले, प्रमुख सचिव ने मदद न मिलने पर जताई नाराजगी
कोविड अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 122 पर पहुंच गया है। जबकि शुक्रवार को 45 कोरोना पॉजिटिव पाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद में दो दिन के विराम के बाद बागवाला कोविड अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 122 पर पहुंच गया है। जबकि शुक्रवार को 45 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
आगरा रोड निवासी एक युवक कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया। परिजन इलाज के लिए उसे शहर से बाहर एक नर्सिंग होम ले गए। जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर वह फिरोजाबाद के एक नर्सिंग में पहुंचे। यहां भी उसकी हालत गंभीर बनी रही।
गुरुवार को उसे वापस लाकर बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देरशाम उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को हुई जांच के दौरान 45 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 9485 हो गई है। कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि एक संक्रमित की मौत हुई है। जो नए केस आए हैं, उन्हें होम आइसोलेट या अस्पाल में भर्ती कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य टीमों को दी गई है।
पूरे जिले में कोरोना से मरा केवल एक गरीब व्यक्ति
कोरोना संक्रमित मृतक निर्धन परिवारों को सरकार ने आर्थिक सहायता के रूप में पांच हजार रुपये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले में महज एक ही संक्रमित मृतक के परिवार को धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई है।
पंचायती राज विभाग ने एक ही परिवार को दी मदद, समीक्षा में प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी
कोरोना संक्रमण से मरने वाले निर्धन परिवारों को शव के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये दिए जाने के निर्देश हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्र के 14 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। जिनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से हुई थी।
जांच में इनके परिवार निर्धन भी मिले, लेकिन पंचायती राज विभाग ने इनमें से सिर्फ एक ही मृतक के परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई। हाल ही में जब इस योजना की सभी जिलों की समीक्षा शासन स्तर पर हुई तो प्रमुख सचिव ने एटा को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही अन्य सभी पात्रों को लाभांवित करने के निर्देश दिए हैं।
सामान्य मृत्यु पर भी मदद का प्रावधान
गरीब परिवारों की स्थिति में सामान्य मृत्यु पर भी मदद का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जो मृत परिजन की अंत्येष्टि करने में अक्षम हैं, उन्हें पांच हजार रुपये दिए जा सकते हैं।
खाते में आती है धनराशि
मृतक के आश्रितों के खाते में यह सहायता राशि प्रेषित की जाती है। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड और बैंक की पासबुक पंचायती राज विभाग को देनी होगी।
सभी चिह्नित लाभार्थियों के खाते में धनराशि न भेजने की वजह से प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त की है। संबंधित एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि तत्काल पीड़ित परिवारों के वयस्क सदस्य के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से पांच हजार रुपये की धनराशि भेज दी जाए। - आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरओ
ये भी पढ़ें-
एटा: जेलर को फोन पर धमकी देकर मांगी रकम, मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया, मुकदमा दर्ज
उम्मीदों के घोंसले: चंबल में जन्मे रिवर टर्न, इंडियन स्कीमर के बच्चे, लुप्ताप्राय: हैं पक्षी, देखिए तस्वीरें