फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Etah: Covid Patient Principal Died In Etah After Home Isolate

एटाः कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट प्रधानाचार्या की मौत, नौ नए संक्रमित मिले

Tue, 29 Sep 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Sep 2020 12:29 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी महिला जो इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या हैं रविवार को एंटीजन किट पर
कोरोना पॉजिटिव आईं। स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंची और उनकी हालत देख उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती होने को कहा, लेकिन
उन्होंने इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Corona Virus In Etah: Covid Patient Principal Died In Etah After Home Isolate
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एटा में सोमवार को एक होम आइसोलेट प्रधानाचार्या की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पर पहुंच गया। महिला शहर के एक स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थीं। चिकित्सकों की टीम की देखरेख में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव आए। इससे संख्या बढ़कर 1597 पर पहुंच गई। इसके साथ स्वस्थ मरीजों की आंकड़ा 1390 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी महिला जो इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या हैं रविवार को एंटीजन किट पर कोरोना पॉजिटिव आईं। स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंची और उनकी हालत देख उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती होने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया वह हृदय रोग के साथ-साथ अन्य बीमारियों से ग्रसित भी थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  साड़ी व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों ने तनाव बताया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं सोमवार को सकीट ब्लॉक के मलावन प्लांट में दो कर्मचारी, निधोलीकलां ब्लॉक के गांव श्यामपुर में एक किशोरी, जलेसर में दो युवती, मिरहची में एक बुजुर्ग व शहर में मेहता पार्क पर एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया। इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति नोएडा की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए।
 

Corona Virus In Etah: Covid Patient Principal Died In Etah After Home Isolate
बैठक लेते नोडल अधिकारी गोविंद राजू एनएस (आईएएस) - फोटो : अमर उजाला
होम आइसोलेट मरीज घर से बाहर न निकलें: राजू
आयुक्त एवं निदेशक उद्योग व जिले के नोडल अधिकारी गोविंद राजू एनएस (आईएएस) ने सकीट ब्लॉक के ग्राम बीरोर में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर चर्चा की। निर्देश दिए कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेट कोई भी मरीज घर से बाहर न निकले। ग्रामीणों को अधिक से अधिक कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। 

नोडल अधिकारी ने सोमवार को बैठक से पूर्व गांव का निरीक्षण किया। आशा एवं एएनएम ने बताया कि उनके द्वारा डोर-टू-डोर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में कुल 162 व्यक्तिगत शौचालय बने हुए हैं तथा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में खाद के गड्ढे बनाने के निर्देश दिए। उन्हें बताया कि विद्यालय में जुलाई माह में ही बच्चों को पुस्तक और यूनिफार्म उपलब्ध करवा दी गई है। पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों से रूबरू होकर नोडल अधिकारी ने मोटे अनाज ज्वार, बाजरा के उपयोग को बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। 

मरीजों की समुचित देखभाल करें
नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ कोविड एल-1 हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागवाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों की समुचित देखभाल की जाए। मरीजों से फोन पर वार्ता कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, खानपान के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों को तलाशा जाए। 

यह रहे मौजूद  
इस दौरान एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ मदन वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री, खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा, नायब तहसीलदार रवेन्द्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, एसीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, डॉ. आरएन गुप्ता, डीपीओ संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed