{"_id":"6016a9308ebc3ef915510b5b","slug":"corona-virus-in-agra-only-three-corona-virus-patients-found-in-agra-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: आगरा में कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले, 48 रह गई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: आगरा में कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले, 48 रह गई सक्रिय मरीजों की संख्या
Sun, 31 Jan 2021 06:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:28 PM IST
सार
- संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10,485 पहुंच गया
- सक्रिय मरीजों की संख्या भी 48 रह गई
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज रविवार को मिले हैं। जनवरी में मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। तीन नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10,485 पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी 48 रह गई है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या में से 10,265 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जनप में 172 मरीजों की मौत हुई है। वहीं रिकवरी रेट 97.90 प्रतिशत है। जनपद में 49,1363 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना टीकाकरण: दूसरे चरण में 32 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, पांच फरवरी से शुरू होगा टीकाकरण
मार्च में मिला था कोरोना का मरीज
गौरतलब है कि आगरा में तीन मार्च 2020 को पहली बार कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले थे। इस महीने में 12 संक्रमित मरीज मिले। अप्रैल से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती गई। सितंबर में संक्रमण चरम पर था। दिसंबर में संक्रमण की दर लगातार कम होती गई। जनवरी 2021 में और कमी आई है।

Trending Videos
आखिरी टीकाकरण अभियान चार फरवरी को
कोरोना वैक्सीन के पहले चरण का आखिरी टीकाकरण अभियान पांच फरवरी को आयोजित होगा। इसमें बचे हुए 4,173 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पांच फरवरी से ही दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। हालांकि इस दिन पहले चरण के बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके वर्मन ने बताया कि पहले चरण में 16, 22, 28 और 29 जनवरी को बूथों पर वैक्सीन लगाई गई थी। कुल 9,282 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
अभी तक 49 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा
जिले में 18,901 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभी तक 49 फीसदी को ही टीका लग पाया है। डॉ. एसके वर्मन के मुताबिक गैरहाजिर कर्मचारियों को दूसरा मौका दिए जाने के संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया जाना है। इन कर्मचारियों में से कुछ ने टीका लगवाने के लिए संपर्क किया है, फिलहाल उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है।