फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: Four Died Due To Covid And 396 Positive Case Found At 3 May

आगरा में कोरोना: चार संक्रमितों की मौत, 396 पॉजिटिव मिले, 279 हुई मृतक संख्या

Tue, 04 May 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 May 2021 12:26 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में 644 सहित कुल 17737 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीन दिन से कोरोना कर्फ्यू के कारण नए मामलों में कमी आई है। रविवार को 649 मरीज थे। जबकि शनिवार को इनकी संख्या 893 पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: Four Died Due To Covid And 396 Positive Case Found At 3 May
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दो दिन में अचानक संक्रमण का ग्राफ में गिरावट आई है। सोमवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई। 396 नए मरीज मिले हैं। मृतक संख्या 279 हो गई हैं। 4131 एक्टिव केस के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 22147 पहुंच गया है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 644 सहित कुल 17737 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीन दिन से कोरोना कर्फ्यू के कारण नए मामलों में कमी आई है। रविवार को 649 मरीज थे। जबकि शनिवार को इनकी संख्या 893 पहुंच गई थी। बीते 48 घंटे में 10 मरीजों ने दम तोड़ा है। प्रशासन के मुताबिक दो दिन में नए मामले और कम होने की उम्मीद है। जितना अधिक समय लोग घर में बिताएंगे उतना ही नए मामले में कमी आएगी। उन्होंने कहा, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शहर में लगातार सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 80.09 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


थर्मल स्क्रीनिंग, इलाज के लिए मुस्तैद रहे कोरोना वारियर्स
जैतपुर, पिनाहट और बाह के मतगणना केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और अस्वस्थ होने वाले कार्मिक और एजेंट के इलाज के लिए कोरोना वारियर्स की टीम मुस्तैद रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम मतगणना केंद्रों पर तैनात की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद 57 की जांच में 13 मिले पॉजिटिव
फतेहाबाद सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से सोमवार को जारी की गई जांच रिपोर्ट में 13 लोग संक्रमित मिले। अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि 57 लोगों जांच की गई थी। एंटीजन टेस्ट में 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। 44 की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है, जिनकी रिपोर्ट बाद में आएगी। 
 

ये भी पढ़ें- पंचायत चुनाव परिणाम: मैनपुरी में भाजपा को झटका, संध्या यादव को सपा समर्थित प्रत्याशी ने हराया

ये भी पढ़ें- विश्वविद्यालय: 15 मई तक बंद रहेंगे कार्यालय और कॉलेज, एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल परीक्षा 17 से
 

सेंट जोंस के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष की कोरोना से मौत
आगरा सेंट जोंस कॉलेज के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव अग्निहोत्री रविवार रात करीब ढाई बजे कोरोना से जंग हार गए। प्रभा ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत की खबर से शिक्षकों से विद्यार्थियों तक में शोक की लहर दौड़ गई।

औटा के संयुक्त सचिव रह चुके थे डॉ. राजीव अग्निहोत्री
औटा के संयुक्त सचिव और कॉलेज के शिक्षक डॉ. संजय जैन ने बताया कि डॉ. राजीव अग्निहोत्री ने सांख्यिकी विभाग में 19 अक्तूबर 1987 में बतौर प्रवक्ता कार्यभार ग्रहण किया था। वह औटा के संयुक्त सचिव रह चुके थे। उनकी मौत की खबर से विद्यालय परिवार दु:खी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने डॉ. राजीव की मौत पर शोक व्यक्त किया है।  27 अप्रैल को कॉलेज के वाणिज्य विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष मसीह की कोरोना की वजह से ही मौत हो गई थी। 

जिले में 20 बेसिक शिक्षकों की भी जा चुकी जान
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि अब जिले के परिषदीय व सहायता प्राप्त बेसिक स्कूलों में तैनात 20 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब पांच माध्यमिक शिक्षक भी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed