फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University Agra Will Closed 15 May

विश्वविद्यालय: 15 मई तक बंद रहेंगे कार्यालय और कॉलेज, एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल परीक्षा 17 से

Tue, 04 May 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 May 2021 12:26 AM IST
सार

विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर एवं समस्त आवासीय, अनुदानित और स्ववित्त पोषित महाविद्यालय 15 मई तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University Agra Will Closed 15 May
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और कॉलेजों को 15 मई तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस दौरान कार्यालय भी बंद रहेंगे। साथ ही कॉलेज, आवासीय संस्थानों की ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर एवं समस्त आवासीय, अनुदानित और स्ववित्त पोषित महाविद्यालय 15 मई तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान कार्यालय एवं शैक्षणिक विभाग तथा परिसर में कोई छात्र, शिक्षक, कर्मचारी अथवा अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे। इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। हालांकि विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले ही घोषित कर दिया था। हालांकि उस दौरान कार्यालय खुले हुए थे।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल द्वितीय वर्ष (बैच 2016) की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 से 24 मई तक होगी। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रहेगा। फिलहाल 15 मई तक विश्वविद्यालय पूरी तरह से बंद है। अधिकारी और कर्मचारी कोई भी विश्वविद्यालय नहीं जाएंगे। यह अवधि बढ़ाई जाती है तो परीक्षा का आयोजन मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीबीएसई: दसवीं का परिणाम तैयार कराने की तैयारी शुरू  
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम तैयार कराने की तैयारी शुरू हो गई है। कमेटी बनाने के लिए शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। सोमवार या मंगलवार तक कमेटी बनाकर स्कूल सीबीएसई को भेज भी देंगे। 

सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि बोर्ड के दिशा-निर्देशों की कड़ी में 10वीं के छात्र-छात्राओं के परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहले चरण में पांच मई तक कमेटी का गठन करना है जो निर्धारित फार्मूला के अनुसार छात्र-छात्राओं को अंक प्रदान करेगी। इसमें संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा पांच शिक्षक और दो शिक्षक अन्य किसी स्कूल के रहेंगे। बाहरी शिक्षक पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। जिन दूसरे स्कूलों से दो शिक्षक लिए जाएंगे, उसमें स्कूल अपने शिक्षक नहीं भेज सकता है। 
जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि सीबीएसई के फार्मूले से छात्र-छात्राओं को कोई नुकसान नहीं होगा। यदि स्कूल ने प्री-बोर्ड और अर्द्धवार्षिक परीक्षा और टेस्ट कराए हैं, तो अंक प्रदान करने में कठिनाई भी नहीं होगी। कक्षा नौ के अंकों को भी आधार बनाने की व्यवस्था दी गई है। सीबीएसई ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि किसी छात्र-छात्राओं को मनमानी तरीके से अंक नहीं दे सकेंगे। छात्र-छात्राओं के तीन वर्षों का रिकार्ड भी सीबीएसई देखेगा। 

कोई कठिनाई होने पर बोर्ड की ले सकेंगे मदद
सीबीएसई के शहर समन्वयक डॉ. रामानंद चौहान का कहना है कि यदि किसी स्कूल को छात्र-छात्राओं को निर्धारित फार्मूले के तहत अंक प्रदान करने में कोई समस्या आती है तो बोर्ड की ई-मेल आईडी पर अपनी समस्या साझा कर सकता है। बोर्ड उसकी समस्या का समाधान करेगा। 

दो प्री-बोर्ड में से जिसमें अधिक अंक होंगे वो लिए जाएंगे
गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने बताया कि उनके यहां दो प्री-बोर्ड कराए गए थे। यह निर्णय लिया गया कि दोनों प्री-बोर्ड में विभिन्न विषयों में विद्यार्थी के जिसमें सर्वाधिक अंक होंगे, वह लिए जाएंगे।   

फिरोजाबाद पंचायत चुनाव मतगणना: आते रहे परिणाम, फूलमाला पहनाकर निकले प्रत्याशियों के समर्थक, देखें लिस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed