फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat election result 2021: SP candidate defeated BJP candidate Sandhya Yadav in Mainpuri

पंचायत चुनाव परिणाम: मैनपुरी में भाजपा को झटका, संध्या यादव को सपा समर्थित प्रत्याशी ने हराया

Tue, 04 May 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 May 2021 12:21 AM IST
सार

संध्या यादव सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी हैं। पंचायत चुनाव से पहले सैफई परिवार से बगावत कर भाजपा में शामिल हुई थीं। 

विज्ञापन
up panchayat election result 2021: SP candidate defeated BJP candidate Sandhya Yadav in Mainpuri
संध्या यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका लगा है। घिरोर ब्लॉक के वार्ड संख्या-18 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी संध्या यादव को हार का सामना करना पड़ा है। संध्या यादव सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। उन्हें प्रमोद कुमार ने हराया है। प्रमोद कुमार को 7905 वोट मिले हैं, जबकि संध्या यादव को 5998 वोट मिले है। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे।

विज्ञापन


संध्या यादव सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी हैं। वह सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। पंचायत चुनाव से पहले सैफई परिवार से बगावत कर भाजपा में शामिल हुई थीं। संध्या यादव ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत के वार्ड 18 से चुनाव लड़ा था। सपा ने प्रमोद कुमार को उनके सामने मैदान में उतारा था। सपा समर्थित प्रत्याशी ने संध्या यादव को करीब 1900 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन


संध्या यादव इससे पहले 14 जनवरी 2015 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं थीं। सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन उस वक्त संध्या को भाजपा का सहयोग मिल गया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव गिर गया था। उसके बाद से संध्या और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार नौ बजे से शुरू हुई थी मतगणना
जिले में रविवार से जारी पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद अब तक कई पदों के नतीजे आ चुके हैं। रविवार को सुबह नौ ब्लॉक पर वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। न्याय पंचायतवार टेबिलों मतों की गणना हुई। कुरावली में पहले राउंउ में ही परिणाम आना शुरू हो गए थे तो वहीं अन्य ब्लॉकों में दोपहर बाद परिणाम आने का सिलसिला शुरू हुआ। अधिकारी भी लगातार मतगणना स्थलों का निरीक्षण करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed