फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Children Also Effected In Infection In Second Wave

कोरोना वायरस: दूसरी लहर में बच्चों पर भी दिखा असर, आठ गुना रही बच्चों की संक्रमण दर

Wed, 02 Jun 2021 10:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Jun 2021 10:08 AM IST
सार

आगरा में पहली लहर में एक साल में 213 बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। जबकि वर्ष 2021 में आई दूसरी लहर में अप्रैल और मई में ही 261 बच्चे कोरोना से संक्रमित हो गए।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Children Also Effected In Infection In Second Wave
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पहली लहर के मुकाबले लगभग आठ गुना बच्चे संक्रमित हुए। राहत की बात रही कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि बीते साल मार्च से 2021 मार्च तक 10 साल से कम उम्र के 10 हजार से अधिक बच्चों के नमूनों की जांच हुई। इसमें से 213 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी लहर में अप्रैल और मई में ही 261 बच्चों में कोरोना वायरस पाया गया। अप्रैल में 130 और मई में 131 बच्चे संक्रमित मिले। 

विज्ञापन


बीते 10 दिन में तीन बच्चे संक्रमित
मई के बीते दस दिन से संक्रमण की दर में तेजी से कमी आई है। मरीजों की संख्या कम हुई है, बच्चों में संक्रमण भी घटा है। 20 से 31 मई तक महज तीन बच्चे ही संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


जुकाम-खांसी में बच्चों से बरतें दूरी
इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दर भले ही कम हो गई हो, लेकिन लापरवाही कतई न बरतें। घर में किसी परिजन को जुकाम-खांसी, बुखार है या टीबी-सांस रोगी हैं तो वह बच्चों से दूरी बरतें। मास्क लगाकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका रखें ख्याल
- बच्चों को समूह में न खेलनें दें।
- जन्मदिन पार्टी या समारोह में न लेकर जाएं। 
- हाथों की साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें।
- नारियल पानी और पानी खूब पिलाएं।
- खाने में फल, हरी तरकारी, दालों का उपयोग करें।
- बच्चे में संक्रमण के लक्षण नजर आने पर आइसोलेट करें।
- दिन में दो बार दूध दें, ड्राई फ्रूट खिलाएं।
अनलॉक: भक्त और आराध्य के बीच खत्म हुई दूरी, ब्रज के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें
कासगंज: कोरोना कर्फ्यू में मिली ढील खुले बाजार, गाइडलाइन भूले रहे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed