{"_id":"5fc398fd7242d1018d387e85","slug":"corona-virus-in-agra-165-covid-patient-died-after-corona-virus-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: कोरोना संक्रमण से 165वीं मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 704 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: कोरोना संक्रमण से 165वीं मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 704 पहुंची
Mon, 30 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:18 AM IST
सार
- कुल मरीजों का आंकड़ा 9165 हुआ
- संक्रमित होने के बाद 8,269 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजपुर चुंगी निवासी 55 वर्षीय सांस रोगी की कोरोना संक्रमित होने के बाद रविवार को मौत हो गई। जनपद में ये 165वीं मृत्यु है। रविवार को 67 नए मरीज और मिले हैं, जिससे कुल मरीजों का आंकड़ा 9,165 पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक कोरोना संक्रमित होने के बाद मृतक रोगी को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह मरीज की मृत्यु हो गई।
49 हजार की स्क्रीनिंग में 55 कोरोना संदिग्ध मिले
स्वास्थ्य विभाग की 183 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, देवरी रोड, सैंया, बाह, शाहगंज, ताजगंज, ट्रांसयमुना कॉलोनी और सदर के 10,982 घरों के 49,138 लोगों की स्क्रीनिंग की। सांस लेने में परेशानी, जुकाम, खांसी और बुखार के बारे में जानकारी की। इसमें से 55 लोग संदिग्ध मिले। इनकी कोरोना जांच के लिए नमूना लिए गए।

दो डॉक्टर और बाह में दो बच्चे सहित 67 संक्रमित
रविवार को कोरोना वायरस के 67 मरीज मिले हैं। इनमें दो चिकित्सक शामिल हैं। इसमें एक महिला चिकित्सक एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर हैं, दूसरे निजी अस्पताल के चिकित्सक हैं। बाह में दो बच्चों समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
शिवाजी नगर में एक परिवार के तीन और बटेश्वर में एक परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। लॉयर्स कॉलोनी, फतेहाबाद, एयरफोर्स स्टेशन, खंदारी, विजय नगर, सिरकी मंडी, ताजगंज, शीतला गली एमएम गेट, आईएसबीटी ट्रांसपोर्ट नगर, कमला नगर, सिविल लाइन, बोदला, सेमरी रोड, नार्थ ईदगाह, शालीमार एन्क्लेव कमला नगर, देवरी रोड, ओल्ड ईदगाह कॉलोनी, जयपुर हाउस, रंधीरपुरा, पथवारी बेलनगंज, गढ़ी मंसूर खां, शिव रेजीडेंसी दयालबाग, न्यू आगरा, कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर, सदर और सैंया में संक्रमित मिले हैं।
नयति अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज फिर से शुरू
नयति हॉस्पिटल में सैनिटाइजेशन के बाद कोविड और संदिग्ध मरीजों का इलाज फिर से शुरू हो गया है। यूनिट हैड डॉ. हेमा लाल ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए कुछ दिन अस्पताल में संक्रमित मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा था, अब सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।