फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra: 164 Death From Corona Virus 97 Positive Patients Found Today

Corona Virus Agra: कोरोना संक्रमण से 164वीं मौत, नवंबर में पहली बार मिले सबसे अधिक मरीज

Sat, 28 Nov 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Nov 2020 12:06 AM IST
सार

  • संक्रमितों का आंकड़ा 9,022 पहुंच गया
  • अबतक कुल 8,164 मरीज ठीक हो चुके हैं
  • 694 मरीज उपचारधीन हैं

विज्ञापन
Corona Virus In Agra: 164 Death From Corona Virus 97 Positive Patients Found Today
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में नई आबादी सोहल्ला निवासी 78 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमित होने के बाद शुक्रवार को मौत हो गई। जनपद में ये 164वीं मौत है। नवंबर में पहली बार 97 नए मरीज और मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 9,022 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में अबतक 3.39 लाख से ज्यादा मरीजों की जांच हो चुकी है। कुल 9,022 मरीज मिलें हैं। इनमें 164 की मृत्यु हो चुकी है। अबतक कुल 8,164 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 694 मरीज उपचारधीन हैं। नवंबर में पहली बार 97 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


कमला नगर में एक ही परिवार के तीन लोग आए चपेट में

शुक्रवार को कोरोना वायरस के 97 नए मरीज मिले हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और तीन कर्मचारी शामिल हैं। दस साल से कम के तीन बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नगर में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं। करियप्पा रोड, पुष्पकुंज कॉलोनी खंदारी, गजानन नगर, राम नगर, मंगलम विहार बोदला, बिठोना, बोदला चौराहा और भावना इस्टेट सिकंदरा में एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नीरज नगर, हरीपर्वत, आवास विकास कॉलोनी, शकुंतला नगर, राजपुरी चुंगी, छिली ईंट, पालीवाल पार्क, घटिया, पारस हॉस्पिटल, टेढ़ी बगिया, ककरेठा, आगरा कैंट, कमांडर कॉलोनी, बालूगंज, शमसाबाद, लोहामंडी, हमीद नगर शाहगंज, काली बाड़ी, होलीपुरा, चारबाग शाहगंज, रोहता, केदार नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी, कोठी मीना बाजार, ईदगाह कॉलोनी, नेहरू नगर, सुरेश प्लाजा,  नार्थ विजय नगर कॉलोनी,  नगला पदी, पथौली, जज कंपाउंड, शिवाजी नगर शाहगंज और हरदीप इन्क्लेव सिकंदरा में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।

43.5 हजार की स्क्रीनिंग, 59 की कोराना जांच कराई
स्वास्थ्य विभाग की 159 टीमों ने हॉटस्पॉट एरिया के कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, खंदारी, बल्केश्वर, ककरैठा, शास्त्रीपुरम, बोदला, शाहगंज, विभव नगर, नेहरू नगर, ताजगंज और फतेहाबाद रोड के 8388 घरों के 43430 लोगों की स्क्रीनिंग की। इनमें बुखार, सांस लेने में परेशानी, संक्रमित मरीज के संपर्क में तो नहीं आए, इन तमाम की जानकारी करते हुए रिपोर्ट बनाई। इसमें से 59 संदिग्ध लोगों की कोरोना वायरस की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed