फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra 15 New Positive Case Found Today

आगरा में कोरोना: संक्रमण में 15 नए मामले मिले, 128 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 01 Apr 2021 09:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus In Agra 15 New Positive Case Found Today
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार को 15 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,724 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब 128 सक्रिय मरीज हो गए हैं। जनपद में 10419 मरीज अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जनपद में रिकवरी रेट 97.15 फीसद है। वहीं अब तक 177 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आगरा में 62,5142 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज सोमवार को मिले। मंगलवार को 9 संक्रमित मिले, जिससे दो दिन में कुल 32 संक्रमित मिले। होली पर संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या रही। इससे पहले दिसंबर में इससे अधिक 29 मरीज एक दिन में मिले थे। तीन महीने के बाद संक्रमण की लहर इतनी तेज हुई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण में वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है। मार्च के पहले पखवाड़े और दूसरे पखवाड़े के बीच संक्रमितों की संख्या एकदम बढ़ी है। सोमवार को 23 नए संक्रमित मिले तो एक मरीज की मौत हो गई। मृतक नगला वृंदावन कोटली का रहने वाला है। इसकी उम्र 50 साल है और हृदय रोग से भी पीड़ित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार में से 9 लोगों में मिला संक्रमण
मंगलवार को 1004 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिसमें से नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें टैैगोर नगर हीराबाग में एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दयालबाग, बालूगंज, किशोरपुरा, न्यू विजय नगर कालोनी, पुष्पांजलि टावर में संक्रमित मिले हैं। 

यूपी: मायके जा रही महिला से पति के सामने गैंगरेप, दस हजार रुपये और गहने लूटे, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया
नए कंटेनमेंट जोन
आनंदपुरम कॉलोनी शाहगंज, शीतला रोड खंदारी, अयोध्या कुंज, दयालबाग, धीर नगर मारुति इस्टेट, गोबर चॉकी ताजगंज, ईदगाह कुतुलपुर, इंद्रा कॉलोनी, केबी नगर खेरिया मोड, कमला नगर, मोहनपुरा, न्यू सुभाष नगर, प्रताप नगर, रेनुका बाग कमला नगर, शिवाजी नगर, ककुआ, राज नगर फतेहाबाद, बालूगंज, जतिन ग्रीन कॉलोनी दयालबाग,  नगला गोकुलचंद किशोरपुरा,  पुष्पांजलि टॉवर, टैगोर नगर हीराबाग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed