{"_id":"5ee23636b90d4010773016de","slug":"corona-virus-five-year-old-boy-become-positive-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः पांच साल का बालक कोरोना संक्रमित मिलने से गांव में खलबली, 31 हुई कुल संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः पांच साल का बालक कोरोना संक्रमित मिलने से गांव में खलबली, 31 हुई कुल संख्या
Fri, 12 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:05 AM IST
सार
- सात मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए
- गुरुवार को 124 संदिग्धों की रिपोर्ट आईं निगेटिव
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। गुरुवार को एक पांच वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया। यह बालक अपने परिजनों के साथ दिल्ली से आया था। दिल्ली से आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित बालक और उसके माता पिता व अन्य परिजनों को क्वारंटीन में रखा था। वे यहां के लेवल-1 क्वारंटीन सेंटर में थे। संक्रमित मिले बालक को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
बालक के परिजन मूल रूप से महेशपुर के रहने वाले हैं। उसका परिवार दिल्ली में काम करता था। छह जून को यह परिवार दिल्ली से लौटा था। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के लोगों और बालक को क्वारंटीन किया था।
लापरवाहीः अंतिम संस्कार के बाद डॉक्टरों ने बताई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, परिवार-रिश्तेदारों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
महेशपुर गांव में एक मां बेटा पहले से संक्रमित हैं। इसलिए यह इलाका पहले से ही कंटेनमेंट जोन बन चुका है। बालक के संक्रमित मिलने के बाद और सतर्कता बढ़ाई जा रही है। गांव में बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। माता-पिता की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना संक्रमित सात मरीजों ने कोरोना की जंग जीत ली है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना मरीजों के सही होने से मरीज और उनके परिजन खुश हैं। सही होने वाले मरीज सोरों और गंजडुंडवारा क्षेत्रों के हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि सात मरीज सही हुए हैं और उन्हें घर भेजा गया है।
124 अन्य की रिपोर्ट आईं निगेटिव
जिले में कोरोना संदिग्धों के सैंपल लगातार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को 124 रिपोर्ट निगेटिव मिलीं। देर शाम विभाग ने यह जानकारी दी है।
तैय्यबपुर गांव में हर घर से लिए जा रहे सैंपल
क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर सुजातगंज में एक ग्रामीण बारबर के संक्रमित मिलने के बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। गांव व आस पास के जिन लोगों ने बाल कटवाए और दाढ़ी बनवाई उनमें संक्रमण के खतरे की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हर घर से सैंपल लेने की योजना पर काम शुरू किया है। गुरुवार को अनेक सैंपल लिए गए। 200 सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है।