{"_id":"5ee3733e8ebc3e42d56e76a8","slug":"corona-virus-effects-mudia-purnima-mela-devotees-not-did-giriraj-ji-parikrama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक मुड़िया मेला पर कोरोना का 'ग्रहण', श्रद्धालु नहीं लगा सकेंगे गिरिराजजी की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक मुड़िया मेला पर कोरोना का 'ग्रहण', श्रद्धालु नहीं लगा सकेंगे गिरिराजजी की परिक्रमा
Tue, 16 Jun 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:14 AM IST
सार
कोरोना वायरस के चलते राजकीय मुड़िया मेले में श्रद्धालुओं के आने से रोकने की तैयारी
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर गोवर्धन में लगने वाले ऐतिहासिक मुड़िया पूर्णिमा मेला पर पहली बार रोक रहेगी। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने की तैयारियों की रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी जाएगी। मेला को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मशक्कत शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी राहुल यादव ने मुड़िया शोभायात्रा के अनुयायी मुड़िया संतों के साथ
बैठक की।
बैठक में संतों ने कहा कि आपसी सलाह के बाद प्रशासन को लिखित में मेला को लेकर अपने सुझाव देंगे। एसडीएम ने बताया कि मुड़िया मेला को रोकने के लिए कोरोना जैसी महामारी के दृष्टिगत पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जा रही है। इसके लिए मुड़िया संतों के साथ-साथ मठ-पीठों के आचार्य, साधु-संत व व्यापार मंडल आदि से लिखित में सुझाव मांगे हैं।
यूपी: आगरा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 100 दिन में कोरोना संक्रमित 1000 के पार
विज्ञापन
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजू लाला ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में गोवर्धन में लगने वाले आठ दिवसीय मुड़िया मेला पर रोक लगनी चाहिए। मेला में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु परिक्रमा व दर्शन करने आते हैं इसके कारण बीमारी फैलने का डर रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, मुड़िया संत गोपाल दास, विशंबर दास, पंचायत अध्यक्ष खेमचंद शर्मा, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजू लाला, जिलामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, लेखपाल गौरी शंकर शर्मा आदि थे।

अभी तक नहीं खुले हैं गिरिराज जी के प्रमुख मंदिर
गोवर्धन में इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेला एक से पांच जुलाई तक लगना है। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियां दो माह पूर्व ही शुरू कर देता है। इस बार कोरोना संक्रमण काल में मेला कराना मुश्किल है। अभी तक गोवर्धन के तीनों मंदिरों के पट बंद हैं। गिरिराज जी की राजस्थान सीमा सील है। प्रशासन मेला में रोडवेज से लेकर रेलवे, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाएं मुहैया कराता है।