फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Effects 140 Bed Isolation Ward Being Built In SN Medical College

#CoronaPositive: एसएन मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में बढ़ेंगे पलंग, कोरोना से बचाव को मिले 18.5 करोड़

Thu, 02 Apr 2020 06:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Apr 2020 06:32 PM IST
सार

एसएन इमरजेंसी में पहले से है 60 पलंग की व्यवस्था
 

विज्ञापन
Corona Virus Effects 140 Bed Isolation Ward Being Built In SN Medical   College
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में 200 पलंग का आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए कहा है। अभी 140 पलंग की व्यवस्था स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में की जा रही है। स्त्री रोग विभाग लेडी लॉयल में शिफ्ट किया जाएगा। इमरजेंसी में बने आइसोलेशल वार्ड में 60 पलंग की व्यवस्था पहले से ही है।
विज्ञापन

 
स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विभाग की पांच मंजिला इमारत में में 100 पलंग की व्यवस्था है। 40 पलंग का इंतजाम स्त्री रोग विभाग की पुरानी वाली इमारत में किया जा रहा है। यहां वार्ड लगभग तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को लेडी लॉयल के 100 मेटरनिटी विंग में शिफ्ट किया जाएगा। इस तरह से लेडी लॉयल और एसएन का स्त्री रोग विभाग एक ही इमारत में संचालित होने लगेगा। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि 200 पलंग के आइसोलेशन वार्ड की पूरी तैयारी है। स्त्री रोग विभाग को अस्थायी तौर पर लेडी लॉयल शिफ्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल-ईएसआई में भी आइसोलेशन वार्ड
जिला अस्पताल में 18 पलंग का आइसोलेशन वार्ड का काम चल रहा है। 12 पलंग का आइसोलेशन वार्ड ईएसआई अस्पताल में बनाया गया है। इस तरह से 30 पलंग के आइसोलेशन वार्ड की अतिरिक्त व्यवस्था है।

सिकंदरा रोड स्थित दो निजी अस्पताल बनेंगे क्वारंटीन सेंटर
क्वारंटीन सेंटर में 500 पलंग की व्यवस्था करनी है। इसके लिए सिकंदरा हाईवे पर स्थित दो निजी अस्पतालों में क्वारंटीन सेंटर बनाना तय हो गया है। यहां करीब 100 पलंग की व्यवस्था होगी। 200 पलंग की व्यवस्था एत्मादपुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में है और 50 पलंग की व्यवस्था फतेहाबाद रोड स्थित होटल में है। बाकी के लिए धर्मशाला और अन्य भवन तलाशे जा रहे हैं।

कोरोना से बचाव के लिए मिले 18.5 करोड़ 
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने आगरा को 18.5 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनमें 10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कोरोना से प्रभावित मजदूर व असहाय लोगों की आर्थिक सहायता में किया जाएगा। चिकित्सा उपकरण, सुरक्षा किट, पीपीई, आरटी व स्कैंनिग उपकरण खरीदने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज को 2.5 करोड़ रुपये अलग मिले हैं।

इसके अलावा डीएम को एक करोड़ रुपये चिकित्सा व अन्य आवश्यक उपकरण खरीद के लिए मिले हैं। शेल्टर होम व स्क्रीनिंग कैंप बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। डीएम प्रभू एन सिंह ने बताया कि 31 मार्च को महकमों ने पैसा सरेंडर किया और वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही सरकार से बजट आवंटित हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed