फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Child Birth In Sn Medical College

कोरोना के खौफ के बीच एसएन में संक्रमित गर्भवती ने बेटे को दिया जन्म

Sun, 17 May 2020 11:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 May 2020 11:24 AM IST
सार

गर्भाशय की नलिका में फंसा भ्रूण, किया ऑपरेशन 

विज्ञापन
Corona Virus Child Birth In Sn Medical College
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया है। प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया है। इसे परिजनों को सौंप दिया है। जीवनी मंडी निवासी 20 वर्षीय गर्भवती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी।
विज्ञापन


प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सकों ने इसे कोविड लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया। यहां चिकित्सकों की टीम ने प्रसव कराया। टीम में डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. दिव्या यादव, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. रूबी गुप्ता, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. साधना सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. मधुबाला, डॉ. अर्चना रहे।
विज्ञापन


शर्मनाक: तीन दिन इलाज को भटका घायल, चिकित्सकों के इंतजार में एसएन इमरजेंसी में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भाशय की नलिका में फंसा भ्रूण, किया ऑपरेशन  
हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती 30 वर्षीय गर्भवती महिला के पेट में दर्द होने पर शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। यह दो माह की गर्भवती थी, इसको चार घंटे के ऑपरेशन कर नलिका में फंसे भ्रूण को निकाला। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर ऑपरेशन नहीं होता तो गर्भवती की जान भी जा सकती थी। ऑपरेशन में डॉ. आशा, डॉ. उर्वशी वर्मा, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. साधना सिंह रहे।

एसएन से वार्ड ब्वाय समेत छह मरीज हुए डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से देर शाम को छह मरीजों को तालियां बजाकर डिस्चार्ज किया। इनमें फिरोजाबाद की हेमा, मुन्नी बेगम के अलावा शहर के अवनेश गुप्ता, वार्ड ब्वाय निरंजन, जगदीश प्रसाद, रवि कुमार हैं।

140 के लिए नमूने 
 जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की आशंका पर 140 लोगों के नमूने लेकर जांच को एसएन मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय जालमा संस्थान भेज दिए हैं। इनमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के अलावा क्वारंटीन सेंटर में भर्ती लोगों के नमूने सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed