फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Case Increased In Agra City Now Four Active Covid Positiv Case

आगरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: पंजाब से आया युवक संक्रमित मिला, चार हुए सक्रिय मरीज

Sat, 04 Dec 2021 11:15 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

अब तक आगरा में 458 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। वहीं 25 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर सैंपल की संख्या बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Corona Virus Case Increased In Agra City Now Four Active Covid Positiv Case
कोरोना वायरस: कोरोना की जांच कराता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 30 नवंबर को पंजाब से आगरा आए युवक ने सिकंदरा क्षेत्र की एक जूता फैक्टरी में काम भी शुरू कर दिया था। उसके संपर्क में आए 37 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। 
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक, पंजाब से आए यमुनापार इलाके के युवक की 30 नवंबर को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में आए फैक्टरी कर्मी सहित अन्य की जांच को सैंपल लिए गए हैं। 
विज्ञापन

जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे नमूने

 उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में कुल 2283 लोगों की जांच की गई। जिले में अब चार सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 25,769 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25,307 स्वस्थ हो चुके हैं। 458 की मौत हो चुकी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को स्पेन से आए प्रवासी और पीएसी के जवान में कोरोना की पुष्टि हुई थी। 18 नवंबर को पोलैंड से लौटा युवक संक्रमित मिला था। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए नए मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट नहीं आई
ताजनगरी में पौलेंड के व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसकी जीनोम सिक्वेसिंग के लिए नमूने 20 नवंबर को केजीएमयू भेजे गए थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग अब स्पेन से आए प्रवासी, पीएसी जवान और जूता फैक्ट्री कर्मचारी की जीनोम सिक्वेसिंग की जांच करवाएगा, ताकि कोरोना के वैरिएंट का निर्धारण हो सके। 
 

50 हजार रुपये अनुग्रह सहायता के लिए कर सकते हैं आवेदन
कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपये की धनराशि मृतक अनुग्रह सहायता के तौर पर सरकार की ओर से दी जानी है। इसके लिए संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बगल में आवेदनपत्र जमा किया जा सकता है। 
संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र में जमा करना होगा 
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी दी है। आवेदनपत्र के साथ मृतक के परिजनों को एंटीजन, आरटीपीसीआर, सीटी स्कैन रिपोर्ट, आधार कार्ड, वारिसान के बैंक पासबुक की छायाप्रति (खातेदार का नाम और आईएफएससी कोड) भी दी जाए। इसमें कोरोना से मरने वाले वह भी शामिल हैं, जिनकी कोरोना की जांच होने के बाद 30 दिन के अंदर मृत्यु हो गई हो। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के फोन नंबर- 0562-2600412 पर संपर्क किया जा सकता है। 

आगरा सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: पांच पेज के सुसाइड नोट में लिखीं भावुक करने वाली बातें, लिखा हम दोनों का अंतिम निर्णय...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed