फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus 48 New Case Found One Covid-19 Patient Died Update News

Corona In Agra: कोरोना संक्रमण से 128वीं मौत, 103 साल की बुजुर्ग सहित 48 नए मरीज

Fri, 02 Oct 2020 09:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Oct 2020 09:07 AM IST
सार

संक्रमित मृतकों की संख्या 128 पहुंच गई। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया 48 नए मरीज और मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5,808 हो गया है।

विज्ञापन
Corona Virus 48 New Case Found One Covid-19 Patient Died Update News
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के मरीज लगातार मिल रहे हैं। गुरुवार को आगरा में कमला नगर निवासी 80 वर्षीय फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे सांस रोगी की मौत हो गई। संक्रमित मृतकों की संख्या 128 पहुंच गई। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया 48 नए मरीज और मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5,808 हो गया है। अब तक 4,926 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 754 संक्रमित उपचाराधीन हैं। जिले में 1,92,007 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



103 साल की वृद्धा संक्रमित, अब तक सबसे अधिक उम्र की मरीज
 
शास्त्रीपुरम में 103 साल की वृद्धा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है। वह जिले में अभी तक सबसे उम्रदराज संक्रमित मरीज है। अभी व होम आइसोलेशन में हैं। परिजनों ने बताया कि इनकी जांच कराई, ज्यादा लक्षण नहीं हैं। स्थिति स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। 
विज्ञापन


परिवार में एक से अधिक लोगों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शास्त्रीपुरम, शहीद नगर और पंचवटी में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित पाए गए, इनमें एक चार साल की बच्ची भी है। किरोली में सात साल के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पंचवटी में तीन, नूरी गेट, अर्जुन नगर, अवधपुरी, टेढ़ी बगिया, प्रकाश पुरम, सिकंदरा, ताजनगरी फेज दो, बेलनगंज, कावेरीपुरम, खेरागढ़, आवास विकास कॉलोनी, 100 फुटा रोड, गुलाब नगर हाथरस रोड में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

156 टीमों ने 55161 लोगों की जांच की
स्वास्थ्य विभाग की 156 टीमों ने दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, यमुनापार, लोहामंडी, सदर, ताजगंज, सदर, आवास विकास कॉलोनी, शमसाबाद, शाहगंज, देवरी रोड, फतेहाबाद, जगनेर, सैंया, पिनाहट, बाह और कुबेरपुर में 13270 घरों के 55161 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पल्स ऑक्सीमेट्री से रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा जांची। बुखार-खांसी, जुकाम और गले में खराश, सांस लेने में परेशानी के बारे में भी पूछा। इनको मल्टी विटामिन और विटामिन सी की दवाएं दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed