फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

मैनपुरीः कोरोना मरीज मिलने के बाद मोहल्ले की गलियां सील, 72 घंटे बाद खुल सकेगा मुख्य बाजार

Tue, 23 Jun 2020 01:58 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सील किया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यहां की सभी गलियों को सील कर दिया है। उप जिलाधिकारी व पुलिस बल ने मोहल्ले की गलियों को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में तीन और कोरोना संक्रमित से परेशानी बढ़ गई है। इसमें गाड़ीवान, छपट्टी और आवास विकास क्षेत्र शामिल हैं। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद उप जिलाधिकारी रजनीकांत पांडेय व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने तीनों मोहल्लों की गलियों को अवरोधक लगाकर बंद करा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर न केवल लोगों की स्क्रीनिंग की बल्कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के बारे में जानकारी भी जुटाई। पूरे दिन टीम स्क्रीनिंग के काम में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा क्षेत्र होगा सैनिटाइज
शहर के अलग-अलग मोहल्लों में संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्रों को सैनिटाइज करने कराया गया। मंगलवार तक पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया जाएगा।

मुख्य बाजार 72 घंटे के लिए बंद
बीच शहर में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद मुख्य बाजार 72 घंटे के लिए बंद करा दिया गया। पुलिस ने बाजार में खुली हुईं दुकानें बंद करा दीं। लोगों को बेवजह बाजार में चहल कदमी नहीं करने की हिदायत देकर घर भेज दिया।

सोमवार को रोजाना की तरह शहर के मुख्य बाजार खुले। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचे। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी एक युवक और सदर बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस बाजार में पहुंची। मुख्य बाजार 72 घंटे के लिए बंद करा दिया। 

यह बाजार रहेंगे बंद
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 72 घंटे के लिए मुख्य बाजार बंद कराया है। 72 घंटे तक क्रिश्चियन तिराहे से बड़े चौराहे, यादव मार्केट, बजाजा बाजार, सदर बाजार, कुम्हार मंडी, तांगा स्टैंड से घंटाघर चौराहा का लैनगंज मार्केट बंद रहेगा। प्रशासन बंद कराए गए मुख्य बाजार को सुरक्षा के लिहाज से सैनिटाइज कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed