{"_id":"5ee3b6d98ebc3e433011331a","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr445877616","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर सैंपलिंग करें मोबाइल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर सैंपलिंग करें मोबाइल टीम
विज्ञापन
12एमएनपी-31-जिला अस्पताल में निरीक्षण करते मंडलायुक्त, साथ में डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को कोविड को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मोबाइल टीमों की मदद से गांव-गांव सैंपलिंग कराए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
शुक्रवार को दोपहर बाद आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार मैनपुरी पहुंचे। कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने अफसरों के साथ बैठक करके कोरोना वायरस को लेकर जिले की स्थिति की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में बनाए गए एल टू वार्ड निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सीएमओ और सीएमएस को आदेश दिया कि एल टू वार्ड को क्रियाशील कर उसमें मरीजों को भर्ती किया जाए। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि अब तक 3919 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 3303 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि अभी 560 की रिपोर्ट आना शेष है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मास्क, गमछे का प्रयोग न करने पर अब तक 1074 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं, जबकि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 593 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई हैं।
निरीक्षण और बैठक के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, संयुक्त विकास आयुक्त मुख्य विकास अशोक बाबू मिश्र, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, सीएमएस डॉ. आरके सागर, अपर जिला अधिकारी बी.राम, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।