फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

दिल्ली से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित, 14 हुई संक्रमितों की संख्या

Sat, 23 May 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
23एमएनपी-19-बरनाहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संदिग्धों को क्वारंटीन सेंटर भेजते स्वास्थ्यकर? - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। जिले में दिल्ली से लौटे एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार शाम को जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे भोगांव के क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही अब जिले में फिर से एक्टिव केस की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद से ही जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार की शाम बेवर के गांव चिलौंसा निवासी युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खलबली मच गई। हालांकि गनीमत ये रही कि युवक दिल्ली से सीधे जांच के बाद क्वारंटीन सेंटर ही पहुंचा था। इसलिए गांव में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है। युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। 19 मई को क्वारंटीन सेंटर से ही उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बेवर क्षेत्र की अगर बात करें तो यहां संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। इससे पूर्व बेवर के नवीगंज और किल्ली में भी कोरोना मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सात लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
क्वारंटीन सेंटर से जांच के लिए रोजाना सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार शाम को प्राप्त हुई कुल आठ जांच रिपोर्ट में सात निगेटिव आई है। उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 लोग क्वारंटीन सेंटर में भर्ती
बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को संदेह होने पर भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है। यहां उनके सैंपल जांच के लिए लेने के साथ ही उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा जा रहा है। शनिवार को सात लोगों के होम क्वारंटीन के लिए जाने के बाद अब क्वारंटीन सेंटर में 38 लोग बचे हैं। शनिवार को 50 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया।
आंकड़ों पर एक नजर
-27 मिले अब तक जिले में कुल संक्रमित
-02 की हुई मौत
-11 संक्रमित हुए स्वस्थ
-14 हैं वर्तमान में एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed