{"_id":"5ec6bd068ebc3e908466611b","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr442737127","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! ऐसे कैसे रुकेगा कोरोना, बिना जांच के ही गांव पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! ऐसे कैसे रुकेगा कोरोना, बिना जांच के ही गांव पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
21एमएनपी-09-घिरोर में नहर के पुल पर तैनात पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण बाहर से आने वाले लोग गांव में लेकर पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी ग्राम पंचायत समितियां और स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बरौली में ऐसा ही देखने को मिला। यहां अहमदाबाद और जम्मू से लौटे लोगों से जब जांच के लिए कहा गया तो वे विवाद पर उतारू हो गए। आरोप है कि सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी गई तो किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बरौली में बुधवार की रात तीन लोग अहमदाबाद और एक जम्मू से पहुंचा।
जागरूक ग्रामीणों ने इन लोगों को गांव के बाहर रोका और पहले जांच कराने के लिए कहा लेकिन ये लोग ग्रामीणों से विवाद करने लगे और जबरन गांव में प्रवेश कर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी तो स्वास्थ्य विभाग से भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। गांव में ही पुलिस चौकी है ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर भी इसकी सूचना दी। आरोप है कि चौकी के सिपाहियों ने नाम तो नोट कर लिए पर उनकी न तो जांच कराई और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई।
बरौली के ग्रामीण दहशत में
अहमदाबाद से जिले में आने वाले लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं।
इसके बाद भी गांव बरौली में आए लोगों की कोई जांच नहीं की गई। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए ग्रामीण खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
हाथ पर नहीं लगी थी मोहर
स्वास्थ्य विभाग से जो लोग जांच कराकर जाते हैं उनके हाथ पर मोहर लगाई जाती है। ग्रामीणों ने अहमदाबाद और जम्मू से गांव पहुंचे लोगों से जब जांच के लिए कहा तो वो बोले वे जांच कराकर आए हैं। इस पर ग्रामीणों ने उनके हाथ चेक किए तो उन पर कोई मोहर नहीं लगी थी।
जानकारी मिली है, ग्राम पंचायत समिति की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें होम क्वारंटीन कराए। शुक्रवार को टीम भेजकर संबंधितों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल आशा को निर्देश दिए गए हैं कि वह उन्हें होम क्वारंटीन रखे।
डॉ. पपेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी कुचेला