फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

किशोरी की मौत के बाद मोहल्ला सील, परिजन क्वारंटीन

Fri, 15 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
15एमएनपी-43-गांव रकरी में बंद की गई सड़क व तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मोहल्ला महमूदनगर निवासी किशोरी की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ले को सील कर दिया है। इसके साथ ही परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है। कोरोना से जिले में यह दूसरी मौत है। किशोरी पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर 12 मई को परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर किशोरी को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजा गया। जांच रिपोर्ट आती इससे पहले ही बृहस्पतिवार को किशोरी की सैफई में मौत हो गई। मौत के बाद किशोरी का शव मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रख दिया गया। शुक्रवार को जब किशोरी की जांच रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली। किशोरी की जांच रिपोर्ट की जानकारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। आनन फानन में मोहल्ले को सील करने के साथ ही सैनिटाइज कराया गया। परिजनों को क्वारंटीन करके जांच के लिए उनके भी सैंपल लिए गए। मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार, सीएमओ डॉ. एके पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

झोलाछाप की दुकान की सील
12 मई से पहले किशोरी का इलाज आगरा रोड पर ही बड़ी खानकाह के सामने रहने वाले एक झोलाछाप से कराया जाता रहा था। किशोरी की कोरोना संक्रमण से मौत की जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इस दुकान को सील करा दिया। साथ ही मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टॉफ हो सकता है क्वारंटीन
किशोरी की कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद एक बार फिर से जिला अस्पताल पर संकट खड़ा हो गया है। किशोरी 12 मई को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंची थी। यहां उसे डॉ. गौरव पारिक और डॉ. पीके दुबे ने उपचार दिया था। इसके अतिरिक्त उपचार के समय यहां सात स्टाफ नर्स और चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौजूद रहे थे। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही इन्हें क्वारंटीन करने पर स्वास्थ्य विभाग विचार कर रहा था।
कैसे हुआ कोरोना, जांच जारी
किशोरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसकी ट्रेवल हिस्ट्री की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि किशोरी घर के आसपास ही रही है। अब अधिकारी किशोरी के पिता और भाई की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाने में लगे हैं। शुरुआती जांच में पिता और भाई का आगरा आना-जाना पाया गया है।

परिजनों ने बताया कि किशोरी को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन टाइफाइड होने की भी बात कह रहे हैं। अस्पताल में इलाज की जगह परिजन उसका चोरी छिपे इलाज कराते रहे। जब हालत बिगड़ी तब उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई में इलाज के दौरान कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed