फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

कोरोना के बीच गंदगी से लोग परेशान

Mon, 27 Apr 2020 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
27एमएनपी-05-शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्र पुलंदर की बगिया में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बड़े इलाके को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया है। लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है। इस क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैली है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं कर रहे हैं। गंदगी के बीच लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र में पूरे दिन सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इनको आवारा जानवर सड़कों पर फैलाते हैं। गलियों और सड़कों पर नियमित रूप से सफाई नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के बीच लोग अब गर्मी में पनपने वाली बीमारियों को लेकर चिंतित हैं। हॉट स्पॉट क्षेत्र के शिवम पाठक, अनुराग दुबे, सुमंत कुमार, असफाक, सुरेंद्र राठौर, अमित राठौर, ब्रजेंद्र सिंह का कहना है लॉकडाउन के बीच सफाईकर्मी पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्र में अधिकारियों की आवाजाही कम होने के कारण गंदगी की ओर किसी का ध्यान ही नहीं है। सड़कों पर जमा रहने वाले गंदगी के ढेरों से बीमारियां फैलने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

दृश्य-एक
बंशीगोहरा से सटे मोहल्ला छपट्टी की सफाई भगवान भरोसे है। सफाईकर्मियों की मनमानी से पूरे दिन गंदगी के ढेर सड़क पर लगे रहते हैं। अंबेडकर पुस्तकालय से बंशीगोहरा को जाने वाली सड़क पर पूरे दिन लगे रहने वाले गंदगी के ढेरों को जानवर सड़क पर फैलाते हैं। सफाईकर्मी रोजाना सफाई करने के लिए नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य-दो
बंशीगोहरा से पुलंदर की बगिया को जाने वाले रास्ते का भी बुरा हाल है। इस रास्ते पर एक दो जगह नहीं कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लोगों के कहने पर भी सफाईकर्मी सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेर को नहीं हटाते हैं। घरों के बाहर लगे गंदगी के ढेरों से लोगों को गरमी के मौसम में बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है।

शहर में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। हॉट स्पॉट क्षेत्र पर विशेष नजर है। सभी सफाईनायकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समय से सफाई कराने के निर्देश हैं। सफाई करने में जो सफाईकर्मी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed