{"_id":"5e9873138ebc3e6fc94176f7","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4380729166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
16एमएनपी-16-क्वारंटीन हाउस नवोदय विद्यालय में मौजूद लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहल्ला वंशीगोहरा में जिस घर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है उस घर के साथ ही उस पूरी गली को भी सील कर दिया है। इसके साथ ही वंशीगोहरा निवासी संक्रमित व्यक्ति के घर पर आने जाने वाले लोगों को भी चिह्नित करके क्वारंटीन हाउस भेजा गया है।
अभी तक तो जिले के लोगों को ये राहत थी कि जिले का मूल निवासी कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं है। जो तीन लोग कोरोना पॉजिटिव हैं वे जमाती हैं और मूलरूप से शामली के रहने वाले हैं लेकिन अब जनपद के मूल निवासियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने से लोग दहशत में हैं।
घर में दूध की होती थी बिक्री
वंशीगोहरा निवासी जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके घर में दूध का काम भी चलता था। बताते हैं कि यहां प्रतिदिन सुबह-शाम पांच घरों के लिए दूध की सप्लाई होती थी। जिला प्रशासन ने दूध लेने आने वाले लोगों के घर पर पहुंचकर उनकी स्क्रीनिंग की और उन्हें भी भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन
गांव बघिरुआ सोे भी कुछ लोग उठाए
वंशीगोहरा निवासी जिस व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह अपने गांव बघिरुआ में भी आता-जाता रहा। इसके चलते गांव से भी जिला प्रशासन ने उसके भतीजे को क्वारंटीन हाउस भेजा गया है। वहीं गांव में परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।