{"_id":"5e887f438ebc3e72bd71146d","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr436592963","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से ही काम निपटा रहे जन प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से ही काम निपटा रहे जन प्रतिनिधि
विज्ञापन
04एमएनपी-05-आवास विकास स्थित अपने आवास पर जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार करते सदर विधायक राजकुमार याद
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन से जन प्रतिनिधियों की दिनचर्या भी बदल गई है। कोरोना से बचाव के लिए जनप्रतिनिधि घरों से ही काम निपटा रहे हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहकर परिवार और जरूरतमंदों के बीच ही जनप्रतिनिधियों का अधिकांश समय बीत रहा है। जरूरतमंदों को सरकारी अथवा निजी स्तर से राशन पहुंचाने में मदद करने के साथ ही खुद भी राशन वितरण करा रहे हैं। बीमार लोगों के इलाज के लिए बाहर जाने पर अधिकारियों से संपर्क करके उनको वाहन पास जारी करा रहे हैं।
घर से ही जनता की समस्याओं का कर रहे समाधान
भोगांव विधायक एवं प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री अपने घर पर ही हैं। सुबह व्यायाम करने के बाद दो घंटे तक वह मोबाइल से क्षेत्र की जानकारी लेते हैं। उसके बाद अपने आवास पर ही दोपहर दो बजे तक पहुंचने वालों की शिकायत सुनकर जरूरत के हिसाब से उनकी मदद भी करते हैं। क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन वितरित करने के लिए निकल जाते हैं। सुबह समाचार पत्र पढ़ना और रात को टीवी पर समाचार देखना उनकी दिनचर्या में शामिल है।
गरीबों की मदद में लगे हैं विधायक
लॉकडाउन केे बीच सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव सुबह साइकिलिंग करने केे बाद आवास पर पहुंचने वाले लोगों की मदद करने में जुट जाते हैं। अपने आवास पर गरीबों के बीच भोजन वितरित करने केे लिए खुद भोजन तैयार करते हैं। आवास पर पहुंचने वालों को राशन केे पैकेट वितरित कराते हैं। शाम चार बजे के बाद क्षेत्र में भोजन और राशन वितरण के लिए निकल जाते हैं।