{"_id":"5e8611c78ebc3e76ac0a9cfd","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4363377192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के लिए अच्छी खबर है। बुधवार को चार जमाती सहित कोरोना जांच के लिए भेजे गए सभी पांच सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक यहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं पाया गया है। महानगरों से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग लगातार जारी है।
जिले में अब तक बीस जमातियों को पुलिस ने पकड़ा है। दस जमाती घिरोर की बिलाल मस्जिद में मिले। वहीं दस जमाती कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में मिले। इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। बुधवार को जिला प्रशासन ने तब्लीगी जमात से लोगों चार जमाती को चिह्नित किया था। चार जमाती सहित कुल पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे गए। बृहस्पतिवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
बृहस्पतिवार को भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। जिले में अब तक 9773 लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। अभी तक दस लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
तीन परिवार किए क्वारंटीन
घिरोर। स्थानीय बिलाल मस्जिद में दस जमाती के मिलने के बाद से ही प्रशासन उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इमाम अकरम, मोहम्मद इकरार व मोहम्मद फिरोज के परिवार में शामिल कुल 19 लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
यह मैनपुरी के लिए अच्छी खबर है कि भेजे गए सभी पांच सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लोगों से अपील है कि वह लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।
महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी।