{"_id":"5e8378cb8ebc3e7747480c9c","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr436074945","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती से रुका पलायन, क्वारंटीन सेंटर है तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती से रुका पलायन, क्वारंटीन सेंटर है तैयार
विज्ञापन
31एमएनपी-10-शृंगार नगर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में की गई व्यवस्था
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच शुरू हुआ पलायन शासन की सख्ती के बाद अब रुक गया है। मंगलवार को जिले की सीमाओं पर पुलिस अलर्ट रही। बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। सोमवार तक शहर की सड़कों पर कामकाजी लोगों की भीड़ देखी जा रही थी, मंगलवार को दो-चार लोग ही पैदल जाते दिखे। वहीं प्रशासन ने सौ शैया रैन बसेरा को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। विदेश से आने वालों के लिए करहल गेस्ट हाउस को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
लॉकडाउन के बाद दिल्ली सहित अन्य महानगरों से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन शुरू हो गया था। जिले की सड़कों पर भी यात्रियों से खचाखच भरे वाहनों को दौड़ते हुए देखा जा रहा था। शासन ने पलायन रोकने के निर्देश दिए तो जिला और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।
जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस को तैनात कर दिया। मंगलवार को पलायन करके आने वालों को जिले में दाखिल नहीं होने दिया। हालांकि इनकी संख्या काफी कम थी। कुछ लोग खेतों के रास्ते शहर की सीमा में प्रवेश कर गए। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन ने शहर स्थित स्थायी रैन बसेरा में क्वारंटीन सेंटर बनाया है। यहां दो हॉल सहित 22 कमरों को क्वारंटीन सेंटर का रूप दिया गया है। एसडीएम सदर रजनीकांत और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद भारती नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेडिकल टीम करेगी देखरेख
क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने केे बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी की है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई है। यह टीम सेंटर में भेजे जाने वालों केे स्वास्थ्य की नियमित रूप से सेंटर में पहुंचकर जांच करेगी।
दर्ज होगी रिपोर्ट
पंचायतराज विभाग द्वारा प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर जनपदों से 1985 लोग अपने-अपने गांव पहुंचे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में शहर और कस्बों में भी लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। साथ ही सभी को 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सौ शैया स्थायी रैन बसेरा को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इसमें बाहर से आने वालों को निगरानी केे बीच रखने की व्यवस्था की गई है। देखभाल करने केे लिए प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन भी किया गया है। जिन लोगों को क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है, वह इधर उधर घूमते हुए मिले तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
सामुदायिक केंद्र में रुकेंगे बाहरी लोग
किशनी। नगर के पृथ्वीपुर सामुदायिक केंद्र को बाहरी लोगों के रुकने के लिए प्रशासन ने तैयार कराया है। मंगलवार को एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, थानाध्यक्ष ओमहरी बाजपेई ने पृथ्वीपुर सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। सभी आवश्यक सुविधाओं को पूर्ण करने के निर्देश नगर पंचायत कर्मियों को दिए। एसडीएम ने बताया नगर में बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना तत्काल दी जाए। केंद्र में रुकने वालों को खाना, स्वास्थ्य से लेकर सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेगीं।
भोगांव में दो आइसोलेशन केंद्र बनाए
भोगांव। प्रशासन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय को आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है। कोरोना संदिग्धों की यहीं पर स्क्रीनिंग की जाएगी। मंगलवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने एसडीएम सुधीर कुमार के साथ दोनों स्थानों का निरीक्षण किया।