फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

21 लाख की आबादी पर नहीं है एक भी वेंटीलेटर

Thu, 26 Mar 2020 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
26एमएनपी-15-ज्योंती में बाहर से आए लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। वेंटीलेटर की सुविधाओं को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री निर्देश जारी कर रहे हैं। लेकिन 21 लाख की आबादी वाले इस जिले में एक भी मरीज के लिए वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है। जिला प्रशासन भी बचाव के लिए प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी कई प्रकार से व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है, लेकिन जो व्यवस्थाएं जरूरी हैं उस तरफ न तो स्वास्थ्य विभाग ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर यदि प्रकाश डालें तो जिले में 21 लाख की आबादी है। तीन जिला स्तरीय अस्पताल हैं, नौ सीएचसी, सात पीएचसी व 50 न्यू पीएचसी हैं। बावजूद इसके एक भी जगह वेंटीलेटर की सुविधा नहीं है। यदि जिले में कोरोना वायरस से कोई पीड़ित होता है तो उसको बिना वेंटीलेटर के उचित उपचार देना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

सौ शैया में भी नहीं हो सकी व्यवस्था
हाल ही में जिले में आधुनिक तकनीकि से चार मंजिला 100 शैया अस्पताल स्थापित हुआ है, लेकिन इस अस्पताल में भी एक भी वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं कितनी मजबूत हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास किए जा रहे
वेंटीलेटर की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग व उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही जिले में वेंटीलेटर की व्यवस्था होगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
03 जिला स्तरीय अस्पताल जिले में हो रहे हैं संचालित
09 सीएचसी जिले में हो रही हैं संचालित
07 पीएचसी की जिले में है व्यवस्था
50 न्यू पीएचसी भी जिले में हैं संचालित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed