फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

कोरोना से बचाव के लिए गांवों में लगवाए गए बैनर

Thu, 19 Mar 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
19एमएनपी-04-विकास भवन में कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के बैनर देखते डीपीआरओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंचायत राज विभाग ने भी कसरत शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जिले भर की ग्राम पंचायतों में जागरूकता बैनर भेजे गए। सुल्तानगंज, बरनाहल, बिछवां, कुर्रा, आलिपखेड़ा, बेवर देहात, रुई आदि गांवों में बैनर लगवाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी और कोरोना के नोडल अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने डीपीआरओ को सभी ग्राम पंचायतों में कोराना से बचाव के लिए बैनर लगवाने के आदेश दिए थे। डीपीआरओ ने सभी 552 ग्राम पंचायतों में बैनर भेजे। उन्होंने पंचायत सचिवों को ये जिम्मेदारी सौंपी है कि सार्वजनिक स्थल पर इन बैनरों को लगाया जाए। इससे लोग कोरोना के बारे में जानकारी करने के साथ ही अपना बचाव कर सकें। दिन भर विकास भवन में बैनरों के वितरण का काम चलता रहा। डीपीआरओ स्वामीदीन ने खुद अपनी मौजूदगी में सचिवों को बैनर सौंपे। जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने गांवों में जाकर बैनर लगवाने के साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

तहसील व थानों में भी लगेंगे बैनर
तहसील व थानों में ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी आबादी रोजाना आती है। ऐसे में जिला पंचायत राज अधिकारी ने थाना और तहसील में भी विभाग की तरफ से ही कोरोना के जागरूकता बैनर लगाने के आदेश दिए हैं। इससे यहां आने वाले लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed