{"_id":"5e724eb98ebc3e77b463af49","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4343407192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य स्थिगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के चलते बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य स्थिगित
विज्ञापन
18एमएनपी-23-सुदिती ग्लोबल स्कूल में सैनिटाइजर से हांथ धुलवाते शिक्षक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य भी बुधवार को बंद कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दो अगस्त तक मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। मूल्यांकन कार्य स्थगित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जिले के चारो केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के चार केंद्रों जीआईसी मैनपुरी और नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा था। जबकि जीजीआईसी मैनपुरी और जैन इंटर कॉलेज करहल पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने चारो मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रकों को निर्देश दिए कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार दो अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य स्थिगित कर दिया गया है। सभी उपनियंत्रकों को निर्देश दिए गए कि उत्तर पुस्तिकाएं सील कर कड़ी सुरक्षा में रखी जाएं।
सचिव के निर्देश पर मूल्यांकन कार्य स्थगित किया गया है। अगली तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक