फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona vaccine was given to 2852 people

2852 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

Sat, 26 Jun 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine was given to 2852 people
कासगंज। जिला में शनिवार को 2852 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण के दौरान युवाओं में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला में लगाए गए सत्र में 2852 लोग टीकाकरण को पहुुंचे। इनमें से 18 प्लस वाले लोगों की संख्या 221 रही। जबकि 45 प्लस वाले 816 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं 15 लोगों ने टीका की दूसरी डोज लगवाई। सोरों हिमायूंपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाया गया। जिसमें सभी उम्र के लोगों को पहली डोज लगाई गई। इस दौरान सीएचओ प्रियंका, एएनएम अंजू ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा ने टीकाकरण में सहयोग किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अंजुश ने बताया किटीका लगवाने को जागरूकता बढ़ी है। लोग बिना किसी भ्रम के टीका लगवाएं।

वहीं एक सोच नगर की ओर संस्था के द्वारा कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन आवास विकास कालोनी में किया गया। शिविर में 200 लोगों ने टीकाकरण कराया। शुभारंभ एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम ललित कुमार, पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, समाजसेवी राजवीर साहू एवं सुनील वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। एएसपी ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करायें। दूसरों को भी जागरूक करें। संस्थापक विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि संस्था समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देती है। शिविर में सुमित अग्रवाल, सुदीप उपाध्याय, जितेंद्र वार्ष्णेय, सुमित, अमित, ओमकार सिंह, रोहन गुप्ता, आकाश वार्ष्णेय, हर्षित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed