{"_id":"5ffef55f8ebc3e31472c5992","slug":"corona-vaccine-to-arrive-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म: आज मैनपुरी पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, 16 जनवरी से होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म: आज मैनपुरी पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, 16 जनवरी से होगा टीकाकरण
Thu, 14 Jan 2021 07:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Jan 2021 07:44 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मैनपुरी जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण होगा। गुरुवार को यहां वैक्सीन पहुंच जाएंगी। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बुधवार को सभी नोडल अधिकारियों को संबंधित सत्रों पर व्यवस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पिछले 10 महीने से जिले में चली आ रही कोरोना आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। बुधवार देर शाम आगरा से कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीन के लिए मैनपुरी की टीम भेज दी गई थी। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि गुरुवार को जिले में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए सभी कोल्ड चैन तैयार कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने टीकाकरण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ होगा। इसके लिए वे पूरी तैयारी रखें। सीएमओ ने नोडल अधिकारियों को वैक्सीन के रखरखाव के संबंध में भी कड़े निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
24 सत्र स्थलों पर है टीकाकरण की तैयारी
जिले में टीकारण के लिए प्रथम चरण में 24 सत्र स्थल चिन्हित किए गए हैं।
- जिला अस्पताल स्थित जीरियाट्रिक वार्ड, बर्न वार्ड प्रथम, बर्न वार्ड द्वितीय,
- पुराना महिला चिकित्सालय वार्ड प्रथम और वार्ड द्वितीय
- एएनएम प्रशिक्षण केंद्र,
- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा रोड
- मैनपुरी नर्सिगहोम आगरा रोड
- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंदपुरम
- दयानिधि नर्सिंग होम राधा रमन रोड
- भगवती हॉस्पिटल भांवत चौराहा
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औंछा
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूकनगर बरनाहल
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव।

प्रथम चरण में 7118 स्वास्थ्यकर्मियों का होना है टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम चरण में कुल 7118 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। इनमें 6089 सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं जबकि 1029 प्राइवेट अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सत्र स्थलों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। नोडल अधिकारियों की देख रेख में टीकाकरण कराया जाएगा। वैक्सीन लेने के लिए टीम आगरा भेजी गई है। बृहस्पतिवार को वैक्सीन जनपद में पहुंच जाएंगीं।