{"_id":"6000690cdfdd8a3a5a7c2300","slug":"corona-vaccine-arrived-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: मैनपुरी पहुंची कोरोना वैक्सीन,, पूजा-पाठ से हुआ स्वागत, बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccine: मैनपुरी पहुंची कोरोना वैक्सीन,, पूजा-पाठ से हुआ स्वागत, बरसाए फूल
Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूजा-पाठ से हुआ कोरोना वैक्सीन का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार शाम को मैनपुरी पहुंच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ ऑफिस) में पूजा-अर्चना के बाद वैक्सीन को कोल्ड चेन कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया। जिले को 870 वाइल वैक्सीन मिली हैं। 16 जनवरी से जिले में टीकाकरण शुरू होगा। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए 24 स्थान चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन के बॉक्स को कोल्ड चेन कक्ष में ले जाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने पुलिस पिकेट के साथ वैक्सीन वाहन को कोल्ड चेन केयरटेकर हरिभान सिंह के साथ आगरा के लिए रवाना किया। शाम पांच बजे पुलिस सुरक्षा के बीच वैक्सीन लेकर वाहन सीएमओ कार्यालय पहुंचा। यहां वैक्सीन वाहन पर पुष्प बरसाए गए।
पूजा-पाठ से हुआ कोरोना वैक्सीन का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. एके पांडेय की मौजदूगी में वैक्सीन बॉक्स की पूजा-अर्चना की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन सीएमओ कार्यालय स्थित कोल्ड चेन में रखवाई गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए 870 वाइल प्राप्त हुई हैं। एक वाइल से 10 लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।
वैक्सीन के बॉक्स को कोल्ड चेन कक्ष में ले जाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को तीन स्थानों पर होगा टीकाकरण
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए 24 स्थान चयनित किए गए हैं। 16 जनवरी को पहले दिन जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर ही टीकाकरण किया जाएगा।

वैक्सीन को देखते सीएमओ डॉ. एके पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम चरण में 7118 लोगों का होना है टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम चरण में कुल 7118 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। इनमें 6089 सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं, जबकि 1029 प्राइवेट अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। शुक्रवार को वाइल तीन सत्र स्थलों पर भेजी जाएंगी, जहां शनिवार को टीकाकरण होगा।