{"_id":"6015a1678ebc3e089878e8e8","slug":"corona-vaccination-new-date-set-for-the-underprivileged-kasganj-news-agr4786023100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन: वंचितों के लिए नई तिथि निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन: वंचितों के लिए नई तिथि निर्धारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। स्वास्थ्य कर्मियों के शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण को लेकर शासन गंभीर है। शासन ने टीकाकरण से वंचित कर्मियों के लिए नई तिथियां निर्धारित कर दी है। अब 4,5 एवं 15 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में 5479 स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना टीकाकरण किया जाना है। इसमें से अब तक के 4 चक्रों में 3886 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। अभी भी 1587 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। इनमें से 169 कर्मी तो ऐसे हैं जो अपनी निर्धारित तिथियों को टीकाकरण कराने के लिए नहीं पहुंचे।
अभी तक शासन से जो तिथियां निर्धारित की गई उनमें से 4 फरवरी की तिथि ही टीकाकरण के लिए शेष रह गई थी, लेकिन शासन ने अब दो तिथियां निर्धारित की गई है। 4 व 5 फरवरी को होने वाले टीकाकरण के बाद जो कर्मी शेष रह जाएंगे उनके लिए 15 फरवरी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए नई तिथियां और निर्धारित की गई है। इन तिथियों तक सभी कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। कोई भी कर्मी वैक्सीन को लेकर भ्रम न पाले। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। बुखार आना, शरीर में दर्द की शिकायत टीका की सामान्य प्रक्रिया है।