फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccination For Sick People Starts Today In Agra See Arrangements

आगरा: आज से 110 केंद्रों पर बुजुर्ग और बीमार लोगों को लगेगा टीका, जानिए कहां बनाए गए बूथ

Thu, 04 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination For Sick People Starts Today In Agra See Arrangements
आगरा में कोरोना टीकाकरण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चार मार्च से बुजुर्ग (उम्र 60 साल से अधिक) और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों के टीकाकरण का अभियान चलेगा। 110 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से 81 सरकारी और 29 निजी अस्पताल में हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि इन बूथों पर पहले से पंजीकरण कराने वालों को सुबह नौ से 11 बजे तक टीका लगेगा। इसके बाद मौके पर पंजीकरण कराने वालों को टीका लगेगा। हर बूथ पर 100-100 लोगों को टीका लगेगा, इनमें 40 वह होंगे जिनका पहले से पंजीकरण हो चुका होगा और 60 वह होंगे जिनका मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान योजना में शामिल निजी अस्पतालों को ही केंद्र बनाया गया है। 60 साल से अधिक उम्र के लोग आधार कार्ड, वोटर कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट में से एक और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीज डॉक्टर का पर्चा लेकर बूथ पर टीका लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
जिला अस्पताल: सोमवार से शनिवार तक रोजाना निशुल्क लगेगा टीका।  
एसएन कॉलेज: सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को निशुल्क लगेगा टीका। 
निजी अस्पताल: चार से छह दिन, प्रबंधन खुद तय कर सकता है। टीके के लिए 250 रुपये देने होंगे

निजी अस्पताल में 250 रुपये देने होंगे
चार मार्च से निजी हॉस्पिटल में टीका लगवाने वालों को 250 रुपये देने होंगे। छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मी या फिर फ्रंटलाइन कर्मचारी, भले ही उनको पहली डोज निशुल्क लग गई हो यहां टीका लगवा सकत हैं। निजी अस्पताल संचालक भारत सरकार के पोर्टल पर प्रति डोज 150 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। इसकी रसीद सीएमओ कार्यालय में दिखाकर टीकाकरण भंडार से उतनी डोज उपलब्ध कराई जाएंगी। 

सरकारी स्वास्थ्य केंद्र
एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, एएनएमटीसी, बुंदुकटरा, दहतौरा एक और दो, देवरी, हरीपर्वत पूरब-पश्चिम, इस्लाम नगर, जगदीशपुरा, जीवनी मंडी, लोहामंडी एक-दो, मंटोला, नगला बूढ़ी, नगला पदी, नाई की सराय, नरीपुरा, नरायच, बल्केश्वर, रकाबगंज उत्तर, रामनगर, शाहगंज दो, सेवला, सिकंदरा, पिनाहट, शमसाबाद, एत्मादपुर, बाह, बिचपुरी, खंदौली, अकोला, फतेहपुर सीकरी, सैंया, अछनेरा, जगनेर, जैतपुर कला, खेरागढ़, बरौली अहीर, फतेहाबाद, कुंडौल, श्यामो, सैमरी, तनौरा नूरपुर, मिढाकुर, बरारा, जैंगारा एक-दो, मलपुरा, कुर्राचित्तरपुर, निबोहरा, पैंतीखेडा, कुर्रा गूजर, होलीपुरा, बसौनी, खेड़ा देवीदास, बिचौला, चौरांगहर, नौगांव, जगतपुरा, बसई अरेला, सरेंधी, बसई जगनेर, नौनी, कागारोल, अयेला, दिगरौता, इरादत नगर, तेहरा, पीलीपोखर, बमानी, अहारन, बरहन, चावली, रुनकता, सांधन, सैमरा, दूरा, बहरावती।

निजी अस्पताल
चौहान हॉस्पिटल, यशवंत हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, जीआर हॉस्पिटल, पुरुषोत्तमदास-सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल, प्रभा हॉस्पिटल, ब्लोसम हॉस्पिटल, स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पिटल, आरके हॉस्पिटल, जावित्री देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, जय हॉस्पिटल, एसआर मेडिकल इंस्टीट्यूट, ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स, गोयल सिटी हॉस्पिटल, श्रीपरम हंस योगानंद अस्पताल, पारीक हॉस्पिटल, रामकल्याण पाठक हॉस्पिटल, पीपल हेरीटेज हॉस्पिटल, अमरनाथ हॉस्पिटल, बोन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल, पुष्पांजलि हॉस्पिटल, अमित जग्गी मेमोरियल हॉस्पिटल, नवदीप हॉस्पिटल, शकुंतला देवी नर्सिंग होम, कैलाशकांत हॉस्पिटल, सार्थक नर्सिंग होम, आगरा हार्ट सेंटर, उपाध्याय हॉस्पिटल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed